Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विकसित भारत के लिए मोदी को वोट करेंगे मतदाता: त्रिवेंद्र
  • देहरादून

विकसित भारत के लिए मोदी को वोट करेंगे मतदाता: त्रिवेंद्र

RNS INDIA NEWS 10/04/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि हरिद्वार और समूचे उत्तराखंड की जनता विकसित भारत बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वोट करेगी। बुधवार को रिस्पना पुल के समीप भाजपा के चुनावी मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता करते हुए हुए त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत का संकल्प लिया है। मोदी के इस विजन को आगे बढ़ाने के लिए देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी पिछले दस सालों में किए गए अनेक कार्यों के आधार पर मोदी जी को चुनावों में आर्शीवाद देंगे। त्रिवेंद्र ने कहा कि पिछले दस सालों में राज्य व देश में विकास के लिए दर्जनों काम हुए हैं। जिससे लोगों के जीवन में आमूल चूल परिवर्तन आया है। त्रिवेंद्र ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा राज्य के लिए शुरू की गई योजनाओं का जिक्र किया और कहा कि आने वाले समय में राज्य में इंफ्रा की अनेक परियोजनाएं शुरू होने जा रही हैं। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बसंल, विधायक विनोद चमोली, मनवीर चौहान, राजेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री की ऋषिकेश रैली ऐतिहासिक होगी
ऋषिकेश में प्रधानमंत्री मोदी की गुरुवार को होने वाली रैली पर बोलते हुए त्रिवेंद्र ने कहा कि यह रैली ऐतिहासिक होगी। इससे देहरादून, हरिद्वार, टिहरी के साथ ही पौड़ी जिले के कुछ क्षेत्रों के लोग भी पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड के लोगों से विशेष लगाव रहा है और राज्य की जनता ने भी प्रधानमंत्री को खूब प्यार दिया है। उन्होंने कहा कि इन लोकसभा चुनावों में राज्य की सभी सीटों पर भाजपा को बहुत बड़े अंतर से जीत मिलेगी।

हरीश और उमेश की आपसी लड़ाई, मुझे कुछ नही कहना
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और हरिद्वार से निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार की सोशल मीडिया पोस्ट पर पूछे गए एक सवाल पर त्रिवेंद्र ने कहा कि यह उन दोनों की आपसी लड़ाई है। ऐसे में उन्हें इस विषय पर कुछ नहीं बोलना। उन्होंने कहा कि जरूरी नहीं है कि हर व्यक्ति पर प्रतिक्रिया दी जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ग्रामीण ने अवैध पेड़ कटान का आरोप लगाया
Next: नाबालिग भाई-बहन ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.