Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • त्रिस्तरीय पंचायत का कार्यकाल 2 साल बढ़ाने के लिए भेजा ज्ञापन
  • अल्मोड़ा

त्रिस्तरीय पंचायत का कार्यकाल 2 साल बढ़ाने के लिए भेजा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 01/02/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत का कार्यकाल 2 साल बढ़ाने की मांग को लेकर पंचायत जनप्रतिनिधियों ने बैठक कर मुख्यमंत्री तथा प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। विकासखण्ड भैंसियाछाना के जनप्रतिनिधियों ने गुरुवार को ब्लॉक मुख्यालय पर बैठक कर त्रिस्तरीय पंचायत का कार्यकाल 2 वर्ष बढ़ाने के एक सूत्रीय मांग पर अपनी सहमति व्यक्त करते हुए संघर्ष का ऐलान किया। बैठक की उपरांत जनप्रतिनिधियों ने खंड विकास अधिकारी हेमचंद्र कांडपाल के माध्यम से मुख्यमंत्री तथा प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा गया है कि पंचायत प्रतिनिधियों को कोरोना काल में 2 साल तक विकास के काम करने का अवसर नहीं मिला। इसलिए पंचायत प्रतिनिधियों को काम के लिए अतिरिक्त समय दिए जाने के लिए सरकार को अध्यादेश लाकर पंचायत के दो वर्ष के कार्यकाल को बढ़ाने का अनुरोध किया गया है। ज्ञापन सौंपने में ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष चंद्र सिंह मेहरा,  गोपाल राम, दीवान सिंह मेहता, गीता चम्याल, देवेंद्र सिंह चम्याल, हरीश सिंह, देवेंद्र सिंह, महेश बोरा, धर्म सिंह, भावना देवी, सुरेंद्र राम, दीपा देवी, सोनू बिष्ट, नीमा देवी, सावित्री मेहरा, दीपा देवी, आदि लोग शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान, हर महीने मिलेगी 300 यूनिट मुफ्त बिजली
Next: मकान में लगी आग, सामान जलकर राख, परिवार ने बचाई भागकर जान

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेडी ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन, मूल निवास और जल-जंगल के मुद्दों पर जोर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.