Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य के उच्चायुक्त ने ऋषिकेश में भारतीय वैदिक संस्कृति व रीति रिवाज से विवाह रचाया
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य के उच्चायुक्त ने ऋषिकेश में भारतीय वैदिक संस्कृति व रीति रिवाज से विवाह रचाया

RNS INDIA NEWS 07/11/2021
rns featured image new

ऋषिकेश। त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य के उच्चायुक्त डा. रोजर गोपाल और उनकी पत्नी अनीता ने अपनी शादी की दसवीं वर्षगांठ पर ऋषिकेश में भारतीय वैदिक संस्कृति व रीति रिवाज से विवाह रचाया। दोनों ने भारतीय संस्कृति और संस्कारों के साथ जीवन जीने का संकल्प लिया।
रविवार को परमार्थ निकेतन स्वर्गाश्रम में त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य के उच्चायुक्त डा. रोजर गोपाल अपनी पत्नी अनीता, बेटे एड्रियन और ब्रायन के साथ पहुंचे। डा. रोजर गोपाल व अनीता का विवाह दस वर्ष पूर्व पश्चिम विवाह पद्धति से हुआ था। भारतीय वैदिक संस्कृति से प्रभावित डा. रोजर व अनीता ने विवाह की दसवीं वर्षगांठ पर वैदिक परंपरा के अनुसार परिणय बंधन में बंधने का निर्णय लिया। रविवार को परमार्थ निकेतन गंगा तट पर दोनों का वैदिक रीति रिवाज से विवाह संपन्न कराया गया। दोनों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और भारतीय संस्कृति और संस्कारों के साथ जीवन जीने का संकल्प लिया। डा. रोजर गोपाल ने पत्नी के साथ परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से आशीर्वाद लिया। उन्होंने सहपरिवार विश्व शांति हवन और मां गंगा की दिव्य आरती में भी सहभाग किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खुद को रिश्तेदार बता पेटीएम खाते में रकम जमा कराने का झांसा देकर ठगा
Next: द्वाराहाट में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
  • राशिफल 12 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.