Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • ट्रंचिंग ग्राउंड से उठ रही बदबू से ग्रामीणों में आक्रोश
  • पौड़ी

ट्रंचिंग ग्राउंड से उठ रही बदबू से ग्रामीणों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 11/03/2025
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।     नगर निगम के स्थायी ट्रंचिंग ग्राउंड से उठ रही बदबू से आसपास के ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कूड़े का सही प्रबंधन नहीं होने से यह स्थिति पैदा हुई है। ग्रामीणों ने कहा कि गिरगांव में कूड़ा डंप करने के साथ मृत पशुओं के शव भी फेंके जा रहे हैं, जिससे बीमारियों और संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। बताया कि कूड़े का सही प्रबंधन न होने से बिंडिल्या, तलसारी, कंडी, जखेड़ सहित कई गांवों के लोग प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीण जितेंद्र सिंह, मीनाक्षी, सलोनी, अनिता देवी, सुनीता देवी, पवित्रा देवी का कहना है गिर गांव के समीप बने ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा जलाया जाता है, जिससे निकलने वाला जहरीला धुआं गंभीर बीमारियों का सबब बनता जा रहा है। तलसारी निवासी जितेंद्र सिंह ने बताया कि जहां यह ट्रंचिंग ग्राउंड बनाया गया है, वह नगर निगम की जमीन नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां मृत गोवंशों के शव भी कूड़े के साथ फेंके जा रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है और लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। बताया कि इससे उनकी बहन को श्वास की दिक्कत होने पर बेस चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। स्थिति इतनी खराब है कि उनकी बहन बोर्ड परीक्षा भी नहीं दे पाई है। बताया कि जब यह ट्रंचिंग ग्राउंड बनाया जा रहा था, तब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया था, लेकिन प्रशासन ने उन्हें आश्वासन दिया था कि कूड़े का प्रतिदिन निस्तारण किया जाएगा। लेकिन अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऋतु खंडूरी पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया
Next: सीएससी सेंटर नहीं ले सकते मनमाना शुल्क, यह पंजीकरण शुल्क है निर्धारित

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

हाथी ने महिला को सूंड से उठाकर खेत में फेंका

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.