Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ट्रेजरी डाटा सेंटर की आईएफएमएस साइट बंद, विभागों के बिल अटके
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

ट्रेजरी डाटा सेंटर की आईएफएमएस साइट बंद, विभागों के बिल अटके

RNS INDIA NEWS 27/03/2024
default featured image

देहरादून(आरएनएस)। ट्रेजरी डाटा सेंटर की आईएफएमएस साइट बंद हो गई है। इससे विभागों के ट्रेजरी में बिल अटक गए हैं। बुधवार को फेडरेशन ऑफ मिनीस्टीरियल सर्विसेस उत्तराखंड ने सचिव वित्त से मिल कर इस पर सख्त नाराजगी जताई। इससे पेश आ रही दिक्कतों से उन्हें अवगत कराया। सचिव वित्त ने तत्काल इस समस्या को दूर किए जाने के निर्देश दिए।फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को सचिव वित्त दिलीप जावलकर से मुलाकात की। अध्यक्ष पूर्णानंद नौटियाल और महामंत्री मुकेश बहुगुणा ने बताया कि 31 मार्च को वित्तीय वर्ष समाप्त होने जा रहा है। इस बीच विभागों के बिल तेजी से निस्तारण किए जाने हैं। इसके बावजूद ट्रेजरी डाटा सेंटर से 20 मार्च से ही आईएफएमएस साइट को बंद कर दिया गया है। इससे विभागों के बिल मंजूर नहीं हो पा रहे हैं। राज्य के बड़ी संख्या में स्कूलों, ऑफिसों के बिल भुगतान को रह गए हैं। प्रतिनिधिमंडल ने सचिव वित्त को इन सभी समस्याओं से अवगत कराया। कहा कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन में ट्रेनिग के कारण कर्मचारी तय समय से बिल नहीं बना पाए हैं। बिल न जमा होने से कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। अब आगे इसी सप्ताह में 29 से 31 मार्च तक सार्वजनिक अवकाश है। ऐसे में तत्काल साइट को खोला जाए। ताकि कर्मचारियों को अनावश्यक दिक्कत न पेश आए। सचिव वित्त की ओर से जल्द समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया गया।

कर्मचारियों के भी मेडिकल, टीए के बिल अटके
फेडरेशन ने कर्मचारियों के मेडिकल, टीए के बिल भी अटकने पर नाराजगी जताई। महामंत्री मुकेश बहुगुणा ने बताया कि आईएफएमएस साइट बंद होने से कर्मचारियों के मेडिकल, टीए के बिल भी लटक गए हैं। इससे कर्मचारी बहुत परेशान हो रहे हैं। ये पहला मौका है जब आईएफएमएस साइट बंद की गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा ने जगह-जगह राजनीतिक सुपारी किलर खड़े किए: हरीश रावत
Next: बरौर नदी में नहाने गए दो बच्चों की डूब कर मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.