Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ट्रांसपोर्टर हत्याकांड के बदमाशों को बी वारंट पर दून लाने की तैयारी
  • देहरादून

ट्रांसपोर्टर हत्याकांड के बदमाशों को बी वारंट पर दून लाने की तैयारी

RNS
RNS INDIA NEWS 27/11/2020
rns featured image new

देहरादून। देहरादून के ट्रांसपोर्टर हत्याकांड में राजकुमार का मोनू त्यागी से लेन-देन का मामला सामने आ रहा है। पुलिस के अनुसार इन दोनों की पहले से ही जान-पहचान थी। राजकुमार मोनू का ड्राइवर था। इसी दौरान दोनों के बीच लेन-देन को लेकर झगड़ा हुआ था। पुलिस ये मानकर चल रही है कि इसी रंजिश में मोनू त्यागी ने अपने साथी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को गंगनहर में फेंकने के मामले फेंक दिया। आपको बता दें कि मूल रूप से हरिद्वार के झबरेड़ा थानाक्षेत्र के गांव भलस्वागाज निवासी राजकुमार उर्फ राजू दून में पटेलनगर थाना क्षेत्र की आजाद कॉलोनी में परिवार समेत रहकर ट्रांसपोर्ट का कारोबार चलाते थे। 12 मार्च 2020 को राजकुमार अपनी स्विफ्ट कार लेकर घर से निकले थे। वह शाम तक नहीं लौटे तो स्वजनों ने उनकी तलाश शुरू की। करीब एक माह तक परिजन उनकी तलाश करते रहे। इसके बाद 14 अप्रैल को पटेलनगर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई।
वहीं, बुधवार देर रात गागलहेड़ी थाना प्रभारी भानू प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ चौकी काली नदी के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार को चेक करने के लिए रोका गया। जांच में कार लूट की निकली। कार में सवार व्यक्तियों ने अपना नाम मोनू त्यागी निवासी गांव तिवड़ा जुनारदार बेहट और मोहसीन निवासी गांव पीकी सहारनपुर बताया। सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि कार देहरादून के पटेलनगर में आकाश कॉलोनी से लूटी थी। कार सवार राजकुमार की मुजफ्फरनगर के खतौली में गंगनहर के किनारे गला घोटकर हत्या कर दी और शव नहर में फेंक दिया। आरोपितों से तीन और कार बरामद हुई हैं। पटेलनगर कोतवाली के इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट ने बताया कि गुमशुदगी को अब हत्या की धारा में तरमीम किया जाएगा। बदमाशों को बी वारंट पर दून लाने के लिए कोर्ट में अर्जी दायर की जाएगी। बी वारंट मिलने के बाद उनसे पूछताछ की जाएगी कि राजकुमार का अपहरण कहां से किया और शव कहां फेंका।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम ने किया हेलीकॉप्टर सेवाओं के लैंडिंग और पार्किंग की ऑनलाइन अनुमति के सॉफ्टवेयर का शुभारंभ
Next: नौकरी लगाने का झांसा देकर तीन लोगों से ठगी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.