Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • ट्रांसफार्मर में धमाके के साथ 15 घरों के उपकरण फुंके
  • बागेश्वर

ट्रांसफार्मर में धमाके के साथ 15 घरों के उपकरण फुंके

RNS INDIA NEWS 27/05/2023
rns featured image new

बागेश्वर। काफलीगैर तहसील के करासघट गांव में ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाका हो गया। जिससे 15 घरों में लगे बिजली के उपकरण फुंक गए। उपभोक्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने ऊर्जा निगम पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया है। जले उपकरणों का मुआवजा देने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है। बीते शुक्रवार की देर रात लगभग साढ़े दस बजे करासघट गांव के ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाका हुआ। घरों में लगे टीवी, फ्रिज, बल्ब, चार्ज पर लगे मोबाइल, पंखे और वायरिंग जल गए हैं। पूर्व प्रधान भुवन जोशी ने बताया कि धमाका तेज था। ट्रांसफार्मर में आग लग गई। तेज हवाओं और वर्षा के कारण आग फैलने से बच गई। जबकि गांव चीड़ के जंगल के मध्य बसा हुआ है। उन्होंने कहा कि आए दिन इस तरह के धमाके आम हो गए हैं। पूर्व में भी ग्रामीणों के उपकरण फुंक गए थे। जिसकी शिकायत ऊर्जा निगम से की गई। लाइनमैन को भी बार-बार सूचित किया गया। कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। जिसके कारण ग्रामीणों को लगातार नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि लाइन में गड़बड़ी है। जिसे दुरुस्त करना जरूरी है। ग्रामीण कैलाश चंद्र, त्रिलोक चंद्र, कुंदन सिंह समेत 15 लोगों के उपकरण फूंके हुए हैं। उन्होंने मुआवजा देने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: थत्यूड़ में वाहन खाई में गिरा, एक व्यक्ति की मौत
Next: बुजुर्ग महिला का सोने के आभूषण व कीमती सामान से भरा सूटकेस लौटाया

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सड़क किनारे गंभीर हालत में मिला युवक, जिला अस्पताल में भर्ती

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.