Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • ट्रेड यूनियन्स की 26 नवंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल, लाखों बैंककर्मी होंगे शामिल
  • राष्ट्रीय

ट्रेड यूनियन्स की 26 नवंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल, लाखों बैंककर्मी होंगे शामिल

RNS INDIA NEWS 25/11/2020
rns featured image new

21 हजार शाखाओं में लगेगा ताला

नईदिल्ली। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की 26 नवंबर को राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल है, जिसको को लेकर कल कई बैंकों में कामकाज ठप्प रहेगा। हड़ताल में अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) ने भी शामिल होने की घोषणा की है। ज्यादातर बैंकों ने अपने ग्राहकों के लिए सोशल मीडिया के जरिए एक अलर्ट मैसेज भी जारी कर दिया है।
एआईबीईए के मुताबिक महाराष्ट्र में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों, पुरानी पीढ़ी के निजी क्षेत्र के बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों और विदेशी बैंकों के करीब 30,000 कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे। आज 21 हजार शाखाओं में ताला लगेगा। आपको बता दें कि एआईबीईए भारतीय स्टेट बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक को छोडक़र ज्यादातर बैंकों का प्रतिनिधित्व करता है। इसके सदस्यों में विभिन्न सार्वजनिक और पुराने निजी क्षेत्र के बैंकों के अलावा कुछ विदेशी बैंकों के चार लाख कर्मचारी हैं।
एआईबीईए ने कहा, ‘‘लोकसभा ने हाल में संपन्न सत्र में 3 नए श्रम कानूनों को पारित किया है और कारोबार सुगमता के नाम पर 27 मौजूदा कानूनों को समाप्त कर दिया है। ये कानून शुद्ध रूप से कॉरपोरेट जगत के हित में हैं। इस प्रक्रिया में 75 प्रतिशत श्रमिकों को श्रम कानूनों के दायरे से बाहर कर दिया गया है। नए कानूनों में इन श्रमिकों को किसी तरह का संरक्षण नहीं मिलेगा।’’
डिजीटल लेनदेन पर नहीं पड़ेगा कोई असर
26 नवंबर की हड़ताल के अगले दिन शुक्रवार को बैंकों में कामकाज होगा। इसके बाद एक बार फिर 28 को चौथे शनिवार के कारण और 29 नवंबर को रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे। 26 नवंबर के हड़ताल या अवकाश का डिजीटल लेनदेन पर असर नहीं पड़ेगा। कहने का मतलब ये है कि आप नेटबैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग के जरिए ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। वहीं, एटीएम से भी पैसे निकाल सकते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एचआरडीए ने किया निर्माणाधीन मोबाइल टावर सील
Next: 28 नवंबर से काठगोदाम जैसलमेर एक्सप्रेस के संचालन का निर्णय

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.