Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • तोली-मैंचून-बरतोली मोटर मार्ग को शीघ्र पूर्ण करने की मांग
  • अल्मोड़ा

तोली-मैंचून-बरतोली मोटर मार्ग को शीघ्र पूर्ण करने की मांग

RNS INDIA NEWS 24/01/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। राज्य आंदोलनकारियों ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, लोक निर्माण विभाग के मंत्री तथा जिलाधिकारी अल्मोड़ा को पत्र लिखकर तोली-मैंचून-बरतोली मोटर मार्ग को शीघ्र पूर्ण करने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि धौलादेवी विकास खंड के अंतर्गत उक्त मोटर मार्ग का निर्माण कार्य निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग अल्मोड़ा द्वारा 9 वर्ष पूर्व शुरू किया था जिसमें अभी तक प्रथम चरण का कार्य भी पूरा नहीं हुआ है। सड़क को बरतोली तक जोड़ने के लिए भी अभी 300 मीटर पहाड़ कटान का कार्य अवशेष है। पहाड़ कटान हेतु जिला योजना से 5 लाख की धनराशि स्वीकृत भी हुई किन्तु, विभाग द्वारा उसे कहीं और समायोजित कर दिया गया है। ग्रामवासी तथा स्थानीय प्रतिनिधि अनेक बार विभाग में पत्र एवं अन्य माध्यमों से सड़क को पूरा करने की मांग कर चुके हैं लेकिन विभाग कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है जिससे ग्राम वासी आक्रोशित हैं तथा आंदोलन को बाध्य हैं। पत्र में 15 दिन के भीतर कार्य प्रारंभ न होने की स्थिति में ग्राम वासियों के साथ मिलकर विभाग के विरुद्ध धरना देने की चेतावनी भी पत्र में दी गई है। पत्र की प्रतिलिपि मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग तथा अधिशासी अभियंता निर्माण खंड अल्मोड़ा को भी भेजी गई है। पत्र में ब्रह्मा नन्द डालाकोटी, सदस्य जिला पंचायत शिवराज बनौला, दौलत सिंह बगड्वाल के हस्ताक्षर हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जागेश्वर एवं पनुवानौला व्यापार मंडल इकाई का गठन
Next: महिला कृषकों के लिए कृषि उद्यमिता विकास पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.