Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टोक्यो पैरालिंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज को प्रदेश सरकार देगी 50 लाख की पुरस्कार राशि व राजपत्रित नौकरी पर नियुक्ति
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

टोक्यो पैरालिंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज को प्रदेश सरकार देगी 50 लाख की पुरस्कार राशि व राजपत्रित नौकरी पर नियुक्ति

RNS INDIA NEWS 08/09/2021
rns featured image new

देहरादून। टोक्यो पैरालिंपिक में कांस्य पदक जीतने पर बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार को उत्तराखंड सरकार ने 50 लाख देने की घोषणा की है। खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने बताया कि पुरस्कार राशि के साथ ही उन्हें राजपत्रित नौकरी पर नियुक्ति दी जाएगी। वहीं, उन्होंने बताया कि भारतीय महिला हाकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को पांच लाख की धनराशि दी जाएगी।  ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर निवासी मनोज सरकार ने टोक्यो पैरालिंपिक में कांस्य पदक अपने नाम किया। मनोज ने जापान के डाइसुके फुजिहारा को पराजित कर यह उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता पर उत्तराखंड सरकार ने उन्हें 50 लाख देने की घोषणा की। टोक्यो ओलंपिक्स में एतिहासिक हैट्रिक लगाने वाली प्रदेश की अंतरराष्ट्रीय महिला हाकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को भी सरकार पुरस्कार स्वरुप पांच लाख की धनराशि देगी।
खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने प्रदेश में खेल और खिलाडियों में रुचि बढ़ाने और खेलों को बढ़ावा देने को लेकर बनाई गई उत्तराखंड खेल नीति-2020 के तहत खिलाडिय़ों को तैयार करने के लिए हर जिले में 100 बालिकाओं और 100 बालकों को चयनित कर उनकी खेल छात्रवृत्ति का प्रविधान किया है। इसके साथ ही खिलाडिय़ों को सामान्य आहार के साथ-साथ एक्स्ट्रा न्यूट्रिएंट्स फूड डाइट की व्यवस्था करने के लिए खेल सचिव उत्तराखंड को निर्देशित किया है।
आपको बता दें कि इससे पहले मनोज सरकार को ग्राफिक एरा एजुकेशनल ग्रुप ने 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। अर्जुन अवार्ड से नवाजे जा चुके मनोज सरकार पहले से ही ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी से जुड़े हैं। वह ग्राफिक एरा के मैनेजमेंट डिपार्टमेंट में मोटिवेशनल स्पीकर तो हैं ही। साथ ही वहां से एमबीए की पढ़ाई कर रहे हैं। पैरालिंपिक में जाने से पहले 24 अगस्त को ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में स्पोट्र्स कान्क्लेव में मुख्य वक्ता के रूप में व्याख्यान किया था। इस दौरान मनोज ने छात्रों से मेडल जीत कर लौटने का वादा किया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने की महिला स्वयं सहायता समूहों हेतु 55.75 करोड़ रूपये की स्वीकृति जारी
Next: बढ़ते ट्रैफिक को लेकर एसएसपी ने जारी किए ये आदेश …

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आबकारी मुख्यालय पर सुराज सेवा दल ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण महिलाओं और जनजातीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जुलाई
  • आबकारी मुख्यालय पर सुराज सेवा दल ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन
  • ग्रामीण महिलाओं और जनजातीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित
  • ग्राम पंचायत अधिकारियों की कार्यशैली पर भड़के जनप्रतिनिधि
  • डाकघर के खातों से अवैध निकासी, खाताधारकों ने कोतवाली में की शिकायत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.