Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • तिरुपति मंदिर लड्डू विवाद में एसआईटी ने 4 लोगों को पकड़ा, टेंडर देने के साथ ही शुरू हो गई थी गड़बड़ी
  • राष्ट्रीय

तिरुपति मंदिर लड्डू विवाद में एसआईटी ने 4 लोगों को पकड़ा, टेंडर देने के साथ ही शुरू हो गई थी गड़बड़ी

RNS INDIA NEWS 10/02/2025
rns featured image new

तिरुपति (आरएनएस)। तिरुपति मंदिर के प्रसिद्ध लड्डुओं में पशु चर्बी की मिलावट के आरोपों के बाद गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारियां तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में कथित मिलावट के मामले में हुई हैं, जिसने पिछले साल देशव्यापी आक्रोश को जन्म दिया था।
गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान भोले बाबा डेयरी के पूर्व निदेशकों विपिन जैन और पोमिल जैन, वैष्णवी डेयरी के अपूर्व चावड़ा और एआर डेयरी के राजू राजशेखरन के रूप में हुई है। अधिकारियों के अनुसार, ये सभी गिरफ्तार व्यक्ति विभिन्न डेयरी फर्मों से जुड़े हैं और उन पर मंदिर को पशु चर्बी युक्त घी की आपूर्ति में शामिल होने का आरोप है।
एसआईटी सूत्रों ने बताया कि जांच में घी आपूर्ति श्रृंखला के हर चरण में अनियमितताएं पाई गईं, जिसके कारण यह गिरफ्तारियां हुईं। आरोप है कि वैष्णवी डेयरी ने एआर डेयरी के नाम से मंदिर को घी आपूर्ति करने का ठेका हासिल किया और निविदा प्रक्रिया में हेराफेरी करने के लिए फर्जी रिकॉर्ड भी बनाए।
जांच में यह भी खुलासा हुआ कि वैष्णवी डेयरी ने झूठा दावा किया था कि वह भोले बाबा डेयरी से घी खरीदती है। हालांकि, एसआईटी ने पाया कि भोले बाबा डेयरी के पास तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) की मांग को पूरा करने की पर्याप्त क्षमता नहीं थी।
यह मामला पिछले साल तब सामने आया था जब तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में पशु चर्बी के इस्तेमाल के आरोप लगे थे, जिससे श्रद्धालुओं में व्यापक रोष फैल गया था। उच्चतम न्यायालय के आदेश पर, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के नेतृत्व में पांच सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया था। इस टीम में सीबीआई के दो अधिकारी, आंध्र प्रदेश पुलिस के दो अधिकारी और भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) का एक अधिकारी शामिल हैं। एसआईटी मामले की गहन जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महाकुंभ 2025 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने त्रिवेणी संगम में लगाई आस्था की डुबकी
Next: 16 फरवरी से पहले मंडल अध्यक्षों के नामों पर होगा विचार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.