Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • तिकोना पार्क में मिलेगी ओपन जिम की सुविधा
  • देहरादून

तिकोना पार्क में मिलेगी ओपन जिम की सुविधा

RNS INDIA NEWS 19/09/2022
default featured image

जिम और खेलों के माध्यम से युवाओं को नशे की लत से दूर रखना की कवायद

विकासनगर। पछुवादून में युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को कम करने के लिए अब पुलिस प्रशासन के साथ ही स्थानीय प्रशासन ने भी कवायद शुरू कर दी है। नगर पालिका प्रशासन की ओर से युवाओं के लिए अस्पताल रोड पर सार्वजनिक जिम स्थापित किया गया है। प्रशासन की कवायद जिम और खेलों के माध्यम से युवाओं को नशे की लत से दूर रखना है। युवाओं का रुझान खेलों से जोड़ने और फिट इंडिया के तहत युवाओं को शारीरिक तौर पर तंदुरस्त रखने के लिए शहरी विकास विभाग की ओर से अस्पताल रोड स्थित तिकोना पार्क में ओपन जिम खोला जा रहा है। इन दिनों पार्क में जिम के लिए आवश्यक उपकरण लगाए जा रहे हैं। यहां प्रथम चरण में दो लाख की लागत से पांच मशीने लगाई जा रही हैं, जिनसे युवा जिम का लाभ ले सकते हैं। खास बात यह है कि इस ओपन जिम के लिए युवाओं को किसी भी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ेगा। नगर पालिका प्रशासन की देखरेख में संचालित होने वाले ओपन जिम में शहर के युवक, युवतियां अपनी सुविधा के समय एक्सरसाइज कर सकते हैं। इन उपकरणों से एक्सरसाइज करने के लिए किसी भी तरह के ट्रेनर की जरूरत नहीं है। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट ने बताया कि ओपन जिम का उद्देश्य युवाओं को नशे की लत से दूर रखते हुए उन्हें शारीरिक तौर पर फिट रखना है। जल्द ही इस ओपन जिम का विस्तार किया जाएगा, इसके साथ ही बहु उद्देश्यीय क्रीड़ा भवन में भी युवाओं को जिम की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डॉ. हंसराज की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
Next: नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाने की मांग को डीजीपी को सौंपा ज्ञापन

Related Post

default featured image
  • देहरादून

केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: प्रेमचंद

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की ग्राम्य विकास समीक्षा

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

अर्जुन हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी सफलता

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 फरवरी
  • केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: प्रेमचंद
  • मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की ग्राम्य विकास समीक्षा
  • अर्जुन हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी सफलता
  • ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ में जुटेंगे देशभर के कलाकार
  • रकम निकालकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला से ठगी

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.