Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बाइक टकराने पर पिता-पुत्र से मारपीट कर गोली मारने की धमकी
  • हरिद्वार

बाइक टकराने पर पिता-पुत्र से मारपीट कर गोली मारने की धमकी

RNS INDIA NEWS 02/08/2020
default featured image

रुडकी। कचहरी रोड के पास दो बाइक सवारों की टक्कर हो गई। दोनों बाइक सवारों में बहस होने के बाद दोनों पक्षों के लोग मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट कर पिता-पुत्र को घायल कर दिया। आरोपियों ने गोली मारने की धमकी दी है। एक पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की गई है। संजय शर्मा निवासी गली नंबर 9 राजेंद्र नगर ने गंगनहर कोतवाली को तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र रात करीब आठ बजे बाइक पर सवार होकर कचहरी रोड से गुजर रहा था। इस बीच रामनगर निवासी बाइक सवार से उसकी टक्कर हो गई। दोनों के बीच मौके पर बहस हो गई। पुत्र ने अपने बचाव के लिए परिजनों को फोन किया। दूसरे बाइक सवार ने भी मौके पर रामनगर के काफी लोगों को बुला लिया। बीच-बचाव में दूसरे पक्ष के लोगों ने पिता-पुत्र के साथ मारपीट की। मौके पर गोली मारने की धमकी दी। एक पक्ष की तरफ से पुलिस को मामले में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की गई है। एसएसआई देवराज शर्मा ने बताया कि बाइक टकराने को लेकर युवकों में घटनास्थल पर कहासुनी हो गई थी। मामले की जांच जारी है जो भी तथ्य सामने आएंगे उस के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भक्तोंवाली में हुआ आप कैंप कार्यालय का उद्घाटन
Next: सैन्यकर्मी के खाते से उड़ाये 30 हजार रुपये

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

कॉलोनी काटने और साझेदारी का झांसा देकर 66.70 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

सिडकुल क्षेत्र में मोबाइल झपटने वाले तीन युवक गिरफ्तार, 6 मोबाइल बरामद

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.