Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • ठेकेदार 23 को पौड़ी में निकालेंगे महारैली
  • पौड़ी

ठेकेदार 23 को पौड़ी में निकालेंगे महारैली

RNS INDIA NEWS 19/09/2024
rns featured image new
पौड़ी(आरएनएस)। प्रदेश में छोटे टेंडरों की मांग उठा रहे ठेकदारों ने अब आंदोलन की रणनीति तय की है। 23 सितंबर को पौड़ी में विभिन्न मांगों को लेकर महारैली निकालने का निर्णय लिया गया है। ठेकेदार समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि इससे पूर्व कई बार विभिन्न माध्यमों से शासन व सरकार को मांगों को लेकर अवगत भी कराया गया लेकिन कोई साकारात्मक कदम नहीं उठाएं गए। जिसके कारण विवश होकर उन्हें आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ रहा है। गुरुवार को भी लोनिवि की निविदाओं का बहिष्कार किया गया। हिमालयन संविदाकार ठेकेदार समिति पौड़ी के अध्यक्ष संतन सिंह नेगी, उपाध्यक्ष उपेंद्र भट्ट और कोषाध्यक्ष क्रांति किशोर नेगी सहित सचिव प्रदीप असवाल ने कहा कि ठेकदार प्रदेशभर में छोटी निविदाओं लगाने की गुहार लगा रहा है। जिसमें 10 करोड़ तक के कामों को उत्तराखंड के मूल निवासी ठेकेदारों को ही दिए जाने की भी मांग शामिल है। वहीं ठेकेदारों के लंबे समय से लंबित भुगतानों को जारी करने, ठेकेदारों के पंजीकरण को सरल करने, ठेकेदारों से पुन: रॉयल्टी नहीं लिए जाने, आपदा में लगे श्रमिक और मशीनों का बीमा कवर दिए जाने, केंद्र की योजनाओं के कामों में स्थानीय ठेकेदारों का वरीयता दिए जाने सहित विभिन्न मांगे शामिल है। लेकिन इन मांगों पर लंबे समय से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। जिसके कारण ठेकेदारों में आक्रोश है। प्रशासन को सूचित करते हुए निर्णय लिया गया कि पौड़ी जिला मुख्यालय पर 23 सितंबर को महारैली का आयोजन किया जाएगा। यदि इसके बाद भी उक्त समस्याओं का हल नहीं होता तो ठेकदार किसी भी विभाग की निविदाओं को नहीं लेंगे।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: छात्राओं-शिक्षिकाओं से अभद्रता करने पर वार्ड ब्वॉय गिरफ्तार
Next: कैंपस कॉलेज में धरना-प्रदर्शन में धक्का-मुक्की

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.