Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री करे सरकार : स्वामी आलोक गिरी
  • हरिद्वार

द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री करे सरकार : स्वामी आलोक गिरी

RNS INDIA NEWS 14/03/2022
rns featured image new

हरिद्वार। कश्मीर से कश्मीरी पंडितों के पलायन पर बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स को हरिद्वार के संतों ने उत्तराखंड सरकार से टैक्स फ्री करने की मांग की है। जगजीतपुर स्थित सिद्धबली हनुमान मंदिर एवं नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के अध्यक्ष स्वामी आलोक गिरी महाराज ने प्रेस को जारी बयान में कहा है कि नब्बे के दशक में कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार का दर्द फिल्म के माध्यम से दर्शाया गया है। उस दशक की तत्कालीन सरकार कश्मीरी पंडितों के नरसंहार के लिए जिम्मेदार है। देश में समरसता के माहौल को छोड़कर जिस प्रकार कश्मीरी पंडितों को बड़ी संख्या में कत्ल किया गया, यह बहुत ही शर्मनाक और घृणित कार्य था। सभी को इस फिल्म के माध्यम से सबक लेना चाहिए और अपने देश के भीतर छुपे गद्दारों को पहचान कर उन्हें कड़ा सबक सिखाना चाहिए। स्वामी आलोक गिरी महाराज ने कहा कि समाज के बीच आपसी मतभेद या विद्वेष पैदा करना सरकारों का कार्य नहीं है। देश को उन्नति की ओर अग्रसर करना ही एक कुशल नेतृत्व को दर्शाता है। समाज में सामंजस्य बनाए रखना एक कुशल शासक की कार्यशैली को दर्शाता है। लेकिन उस समय कश्मीरी पंडितों के साथ जो हुआ। वह समाज को झकझोर कर देने वाला है। लाखों कश्मीरी पंडित रातो रात बेघर हो गए और हजारों को अपनी जान गवानी पड़ी और इस घृणित कार्य के लिए तत्कालीन सरकार ने कश्मीरी पंडितों को ही दोषी करार दिया। जो भारत के इतिहास को कलंकित करता है। हम सभी को इस फिल्म को देखना चाहिए और सजग रहकर आपस की एकता अखंडता को कायम रखना चाहिए। हमारे बीच कोई भी असामाजिक तत्व विद्वेष पैदा ना कर सके। समाज को ऐसी समझ भी अवश्य होनी चाहिए। साथ ही सामाजिक शिक्षा और संस्कार प्रत्येक समाज के हर वर्ग को लाभान्वित कर सके। ऐसे सशक्त समाज का निर्माण हो यह सभी नागरिकों का कर्तव्य है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पहाड़ी महासभा ने मनाई होली
Next: जेसीबी मशीन पर गिरे बोल्डर, बाल-बाल बचा चालक, मशीन क्षतिग्रस्त

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच सौ के जाली नोट भी बरामद

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
IMG-20260628-WA0006_11zon
  • हरिद्वार

केतन के परिजनों से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश को हरिद्वार पुलिस ने रोका, धक्का मुक्की के बाद धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.