Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • गाजियाबाद में परचून की दुकान चला रहा था फरार कमेटी संचालक
  • हरिद्वार

गाजियाबाद में परचून की दुकान चला रहा था फरार कमेटी संचालक

RNS INDIA NEWS 21/08/2020
default featured image

रुडक़ी। करोड़ों रुपये की कमेटी की रकम लेकर फरार कमेटी संचालक गाजियाबाद में परचून की दुकान चला रहा था। हाल ही में आरोपित द्वारा भरे गए इनकम टैक्स रिटर्न के जरिये पुलिस उसके घर तक पहुंची। पुलिस अब कमेटी की रकम के बारे में आरोपित से पूछताछ कर रही है। शुक्रवार को एसएसपी सैंथिल अवूदई कृष्ण राज एस ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि कस्बा निवासी सचिन गोयल काफी समय से आसपास के क्षेत्र में करोड़ों की कमेटी चला रहा था। 21 दिसंबर 2019 को आरोपित करोड़ों की रकम लेकर फरार हो गया था। आरोपित दुकान और अपनी दुकान और मकान भी बेच गया था। इस मामले में कस्बा निवासी मुकेश सैनी ने सचिन गोयल के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। पुलिस लगातार उसके रिश्तेदार और परिचितों के मोबाइल नंबर ट्रेस कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि हाल ही में आरोपित ने ऑनलाइन इनकम टैक्स रिटर्न भरा है। पुलिस ने जब इसकी जांच की तो पता चला कि आरोपित गाजियाबाद के लाजपतनगर कॉलोनी में रहता है। थाना प्रभारी संजीव थपलियाल और एसआइ अशोक कश्यप आरोपित के पते पर पहुंचे और उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं, आरोपित की गिरफ्तारी का पता लगते ही भगवानपुर थाने में लेनदारों की भीड़ लग गई। देर रात पुलिस उसे गाजियाबाद से लेकर थाने पहुंची थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व प्रधान के भाई की हत्या की घटना का पुलिस ने किया पर्दाफाश
Next: ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी मामले में मामा-भांजा समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

आढ़ती के कर्मचारी से लूट मामले में चार पर केस

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

दो हत्याओं के बाद बिनारसी गांव छावनी में तब्दील

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.