Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • टीएचडीसी करेगा तोताघाटी में हो रहे भूस्खलन के उपचार में तकनीकी मदद
  • देहरादून

टीएचडीसी करेगा तोताघाटी में हो रहे भूस्खलन के उपचार में तकनीकी मदद

RNS INDIA NEWS 02/09/2021
default featured image

ऋषिकेश। तोताघाटी में लंबे समय से भूस्खलन की समस्या बनी हुई है, इसके चलते आए दिन यातायात बाधित हो रहा है। अब इसके स्थायी समाधान की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। बदरीनाथ हाईवे पर तोताघाटी में पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन के उपचार में टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड तकनीकी मदद करेगा। टीएचडीसी के महाप्रबंधक डिजाइन अतुल जैन ने बताया कि जहां-जहां सडक़ें अत्यधिक क्षतिग्रस्त हो रही हैं उनके बारे में मंत्रालय की ओर से टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड को अवगत कराया जा रहा है। वर्तमान में उत्तराखंड के भीतर 150 साइट ऐसी है जिस पर टीएचडीसी काम कर रही है। ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर चंबा रोड में 12 साइट है जिनका सर्वे किया गया है। राज्य में अब तक करीब 60 से अधिक साइट का सर्वे किया जा चुका है।उन्होंने बताया कि ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी भूस्खलन की दृष्टि से काफी संवेदनशील है। इसके ट्रीटमेंट का डिजाइन तैयार करने के लिए सर्वे किया जा चुका है। तोताघाटी में छह स्थान ऐसे हैं जिनका ट्रीटमेंट किया जाना है। अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में टीएचडीसी तोताघाटी के ट्रीटमेंट का डिजाइन तैयार कर मंत्रालय को सौंप देगा। जोशीमठ तक कई अन्य क्षेत्रों का सर्वे किया जाना अभी बाकी है। महाप्रबंधक ने बताया कि जहां चट्टानों के आकार और प्रकार को देखकर ही ट्रीटमेंट का डिजाइन तैयार किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बायोलॉजिकल ई लिमिटेड के कोविड टीके को क्लीनिकल ट्रायल के लिए मिली मंजूरी
Next: परमार्थ निकेतन में हुआ जीवन कौशल प्रशिक्षण के तीसरे चरण का शुभारम्भ

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
handcuff arrest
  • देहरादून

अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.