Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • थरकोट झील का 99 फीसदी कार्य हुआ पूरा
  • पिथौरागढ़

थरकोट झील का 99 फीसदी कार्य हुआ पूरा

RNS INDIA NEWS 17/01/2023
rns featured image new

पिथौरागढ़। पिथोरागढ़ में थरकोट झील का सपना आकार लेने लगा है। झील का 99 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। समिति ने कहा इस झील के निर्माण से क्षेत्र में पर्यटन विकास के सपने साकार होंगे। वर्ष 1989 में विण विकासखंड की बीडीसी बैठक में झील निर्माण का प्रस्ताव तत्कालीन उप प्रमुख राजेंद्र भट्ट ने रखा था। जिसे सर्वसम्मति से सदन ने पास किया था। वर्ष 1998 में अविभाजित यूपी में इस झील के निर्माण के लिए 14 लाख 93 हजार की धनराशि सिचाई विभाग को अवमुक्त हुई। राज्य आंदोलनकारी भट्ट ने बताया इसके बाद उनके व लक्ष्मी भट्ट के नेतृत्व में एक संघर्ष समिति बनाई गयी।  वर्ष 2005 में उनकी पहल पर ही सीएम एनडी तिवारी से धारचूला एनएचपीसी के एक कार्यक्रम के दौरान झील निर्माण के लिए 40 लाख की घोषणा की। कहा वर्ष 2007 में तत्कालीन सरकार ने इसका शिलान्यास धमौड़ में करा दिया। लंबे समय से थरकोट झील का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। सीमांत जनपद की पहली झील बनकर तैयार हो गई है।
आगामी 31 जनवरी तक इस झील में पानी भरने का दावा किया जा रहा है। इस झील के अस्तित्व में आने से जहां पर्यटकों को एक नया टूरिस्ट डेस्टिनेशन मिलेगा। वहीं सिचाई और पेयजल की किल्लत भी दूर होगी। पिथौरागढ़-घाट एनएच स्थित थरकोट क्षेत्र में एक दशक से झील निर्माण की कवायद चल रही है। करीब 32 करोड़ की लागत से बनाई जा रही थरकोट झील 750 मीटर लंबी, 53 मीटर चौड़ी और 15 मीटर गहरी होगी।
विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में झील का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़क सुरक्षा के लिए कार्य होना शेष है। वह भी आगामी तीन से चार दिनों के भीतर पूरा हो जाएगा। आगामी 31 जनवरी तक झील में पानी भरने की योजना है। इसके साथ ही सीमांत के लोगों को अपनी पहली झील मिल जाएगी।
पर्यटन को लगेंगे पंख थरकोट झील का निर्माण सीमांत में पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। सालों से लोग इसके निर्माण की मांग को लेकर प्रयासरत हैं। अब जब थरकोट झील धरातल में साकार होने जा रही है तो लोगों की उम्मीदें है कि इससे सीमांत में पर्यटन गतिविधियों को पंख लगेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आदिबदरी में रंगारंग कार्यक्रमों पर झूमे लोग
Next: रामसेतु को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करें: डॉ. महाजन

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.