Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • थाना दिवस में आमजन की समस्याएं सुनीं और दिए समाधान
  • अल्मोड़ा

थाना दिवस में आमजन की समस्याएं सुनीं और दिए समाधान

RNS INDIA NEWS 22/09/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह के पर्यवेक्षण में रविवार को कोतवाली द्वाराहाट में थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर सीओ रानीखेत विमल प्रसाद मौजूद रहे। थाना दिवस में क्षेत्र के सीएलजी सदस्य, वार्ड सदस्य, वरिष्ठ नागरिक, पुलिस पेंशनर और स्थानीय गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सीओ रानीखेत ने उपस्थित नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि कुछ मामलों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया। लोगों द्वारा दिए गए उपयोगी सुझावों को भी लागू करने की बात कही गई। इस अवसर पर सीओ ने साइबर ठगी के नए तरीकों, खासकर डिजिटल अरेस्ट जैसे मामलों से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने लोगों से कहा कि इस जानकारी को अपने परिवार और आसपास के लोगों तक भी पहुंचाएं। साथ ही साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की उपयोगिता समझाई गई। थाना दिवस में किराएदार और मजदूरों का पुलिस सत्यापन कराने की अपील की गई। उपस्थित लोगों को यातायात नियमों का पालन करने, नशे के दुष्प्रभाव, घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, बाल विवाह और महिला अपराधों के खिलाफ सतर्क रहने की जानकारी दी गई। साथ ही डायल-112, महिला हेल्पलाइन 1090, साइबर हेल्पलाइन 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और आपदा हेल्पलाइन 1070 जैसे जरूरी नंबरों से भी अवगत कराया गया। थाना दिवस के मौके पर प्रभारी उपनिरीक्षक हरविंदर कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आई लव मोहम्मद जुलूस के दौरान उपद्रव, 3 नामजद, सैकड़ों अज्ञात पर मुकदमा
Next: आयुर्वेद दिवस पर वृहद स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 300 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विवाह अनुदान योजनाओं के लिए 28 फरवरी तक होंगे आवेदन

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान में देरी और स्थानांतरण नीति पर कर्मचारी संगठनों ने जताया रोष

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नराकास अल्मोड़ा की हिंदी कार्यशाला में राजभाषा प्रोत्साहन योजनाओं की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.