Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • सतर्क रहें, ठगी का नया तरीका, बीमा पॉलिसी के नाम पर 1लाख की ठगी
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

सतर्क रहें, ठगी का नया तरीका, बीमा पॉलिसी के नाम पर 1लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 16/08/2020
cyber thug

एक बैंक में कराई गई बीमा पॉजिसी की किस्त के नाम पर ठगों ने निरंजनपुर(रूड़की) के व्यक्ति से करीब एक लाख रुपये हड़प लिए। चार महीने बाद शक होने पर पीडि़त ने बैंक पहुंचकर छानबीन की तो ठगी का पता चला। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
लक्सर के गांव निरंजनपुर निवासी बिशंभर सिंह के बेटे श्याम सिंह व साहब सिंह ने 2012 में एक बैंक से बीमा पॉलिसी करवाई थी। पिछले साल श्याम सिंह पॉलिसी का समय पूरा होने के बाबत जानकारी लेने उक्त बैंक में गया था। पर बैंक के अधिकारियों ने बीमे के लिए अलग विंग होने की बात कहकर वहीं से जानकारी लेने की बात कही। इस पर श्याम सिंह वापस आ गया। बाद में किसी ने उसे फोन करके बैंक की बीमा विंग का अधिकारी बताया। कहा कि उनकी पॉलिसी लैप्स हो गई है और उन्हें इसका कोई भुगतान नहीं मिलेगा। श्याम सिंह ने पॉलिसी चालू कराने के लिए उसके द्वारा बताए खाते में 18200 रुपये जमा करा दिए। बाद में उसी व्यक्ति ने दोबारा फोन किया ओर फिर से तीस हजार रुपये जमा करा लिए। इसके बाद भी उसने कथित बीमा अधिकारी के कहने पर दो बार में 25-25 हजार रुपये की रकम और अज्ञात खातों में डाल दी। इसके बाद श्याम सिंह ने कई बार उन नंबरों पर बात करने की कोशिश की पर नंबर बंद मिले। शक होने पर उसने बैंक जाकर बीमा विंग के अधिकारियों से बात की तो पता चला कि उन्होंने कोई पैसा किसी खाते में जमा नहीं कराया है। ठगी का अहसास होने पर श्याम सिंह ने पुलिस को घटना की तहरीर दी। रायसी पुलिस चौकी प्रभारी बृजपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भड़केश्वर महादेव की 15 फुट ऊंची मूर्ति की हुई प्राण प्रतिष्ठा
Next: युवक की मौत के 5 महीने बाद 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पर्यटन उत्तराखण्ड की आर्थिकी के महत्त्वपूर्ण स्रोतों में से एक है: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.