Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • तेज धमाके से उड़ी रसोई की छत, ग्रामीणों में दहशत
  • ऊधम सिंह नगर

तेज धमाके से उड़ी रसोई की छत, ग्रामीणों में दहशत

RNS INDIA NEWS 04/07/2021
rns featured image new

काशीपुर। गांव मड़ैया हट्टू के एक घर की रसोई में हुए तेज धमाके से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। बताते हैं कि धमाके के बाद घर में मौजूद सभी लोग भाग खड़े हुए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी। प्रधान की सूचना पर केलाखेड़ा पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। केलाखेड़ा थाने के अंतर्गत आने वाली बेरिया दौलत चैकी के गांव मड़ैया हट्टू में काला सिंह और सोनू सिंह परिवार के साथ रहते हैं। देर शाम काला सिंह की रसोई में तेज आवाज के साथ धमाका हुआ। पड़ोसियों के मुताबिक, जब वे लोग धमाके की आवाज सुन घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि कुछ लोग घायल अवस्था में वहां से निकलकर तेजी से भाग गये। काला सिंह और सोनू सिंह भी परिवार समेत फरार हो गये। इन दोनों के भागने से ग्रामीण सकते में आ गये। इन लोगों ने इसकी सूचना प्रधानपति विश्वजीत संधू को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे प्रधानपति ने बेरिया चौकी इंचार्ज मनोहर सिंह को घटना की जानकारी दी। केलाखेड़ा एसओ बीसी जोशी, बेरिया चौकी इंचार्ज मनोहर चंद टीम के साथ पहुंचे। टीम ने छानबीन की और पड़ोसियों से पूछताछ भी की। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने धमाके की आवाज दूर तक सुनी थी। किसी अनहोनी की आंशका से डर भी गये गये। वहीं एसओ ने बताया कि पुलिस को मौके से एक सुतली और कैमिकल युक्त एक रंग मिला है। पुलिस ने घटना पर किसी व्यक्ति के घायल होने की बात से इंकार किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तेज रफ्तार तीन कारें आपस में टकराई, दंपति समेत छह लोग घायल
Next: उत्तराखंड में कोरोना 78 केस , 2 मौतें, 144 मरीज स्वस्थ

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गाड़ी हटाने को लेकर विवाद में वृद्ध की मौत, हत्या का मुकदमा दर्ज करने की तैयारी

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.