Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी में टेली केयर सेवा के तहत हुआ मिनी कॉल सेंटर का शुभारंभ
  • पौड़ी

पौड़ी में टेली केयर सेवा के तहत हुआ मिनी कॉल सेंटर का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 10/03/2023
rns featured image new

पौड़ी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में टेली केयर सेवा के तहत मिनी कॉल सेंटर का शुभारंभ किया गया। इस सेवा के तहत स्वास्थ्य सेवाएं ले रहे लाभार्थियों को फोन से संपर्क कर उनसे सूचनाएं साझा की जाएगी। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रमेश कुंवर ने बताया कि टेलिकेयर सेवा के माध्यम से टीकाकरण कार्यक्रम के तहत किसी भी बच्चे या गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण व उनके अंतिम तिथि की जानकारी उनको फोन के माध्यम से दी जाएगी। जिससे वह समय से अपना टीकाकरण पूरा कर सकें। साथ ही काव्या ऐप के माध्यम से भी मॉनिटरिंग की जा रही है। कहा कि हाईरिस्क प्रेगनेंसी वाली महिलाओं से भी उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली जाएगी। उन्होंने कहा कि टीबी कार्यक्रम के तहत वीडियो डॉट की शुरुआत जिले में की जाएगी। जिसकी मॉनिटरिंग भी इस सेवा के माध्यम से की जाएगी। कुष्ठ रोग, गैर संचारी रोग आरसीएच कार्यक्रम, मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम सहित योजनाओं की मॉनिटरिंग के साथ ही लाभार्थियों को सुविधा प्रदान करने के लिए इस सेवा की शुरुआत की गई है। जिससे लाभार्थियों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के साथ ही उसकी मॉनिटरिंग भी की जा सके। बताया कि इस सेवा से चिकित्सालयों में दवाइयों की कमी का पता करने, जिले के विभिन्न चिकित्सालयों से रेफर होने वाले मरीजों की त्वरित जानकारी प्राप्त करने के साथ ही आने वाले समय में इस सेवा को इमरजेंसी मेडिकल सेवा से भी जोड़ा जाएगा। इससे पूर्व सेवा का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रवीण कुमार ने किया। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. कमलेश भारती, जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजीव रावत, डा. पंकज जुयाल आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सिडकुल में उद्योग न लगाने वालों की लीज होगी निरस्त: भट्ट
Next: टीएचडीसी में सुरक्षा सप्ताह का हुआ समापन

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.