Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • तेजी से चल रहा स्मार्ट सिटी का कार्य, जल्द तैयार होगा परेड ग्राउंड
  • देहरादून

तेजी से चल रहा स्मार्ट सिटी का कार्य, जल्द तैयार होगा परेड ग्राउंड

RNS INDIA NEWS 21/12/2020
default featured image

देहरादून। राजधानी में स्मार्ट सिटी का काम तेजी से चल रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत 2021 तक स्मार्ट सिटी के ज्यादातर काम को धरातल पर लाने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं परेड ग्राउंड में स्मार्ट सिटी का काम चल रहा है और स्मार्ट सिटी की कार्यदायी संस्था का प्रयास है कि 26 जनवरी तक परेड ग्राउंड को तैयार कर लिया जाएगा, जिससे गणतंत्र दिवस के सभी कार्यक्रम आयोजित किए जा सकें। जिलाधिकारी आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि 26 जनवरी को परेड होनी है और हमारा पूरा प्रयास है कि वह परेड परेड ग्राउंड में हो। परेड ग्राउंड में ओल्ड सर्वे रोड की ओर पूरी तैयारी की जा रही है। 26 जनवरी तक वहां पर कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इस बार की जो परेड है वह सडक़ की तरफ से ही होगी और जो झांकियां भी निकलेंगी वह भी सडक़ पर ही निकाली जाएंगी। जिलाधिकारी आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत अलग-अलग प्रोजेक्ट में करीब 30 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। जो स्मार्ट सिटी का कमांड एंड कंट्रोल सेंटर 25 दिसंबर को शुरू हो जाएगा। 25 दिसम्बर को मुख्यमंत्री इसका शुभारंभ करेंगे। स्मार्ट सिटी का काम 1407 करोड़ की लागत से पूरा होगा। जिसके लिए अब तक स्मार्ट सिटी को 300 करोड़ रुपये की धनराशि मिल चुकी है, जिसमें 190 करोड़ रुपये स्मार्ट सिटी के काम में खर्च हो गए हैं। स्मार्ट सिटी के तहत 30 इलेक्ट्रिक बसें राजधानी में दौड़ेंगी। 187 करोड़ की लागत से कलेक्ट्रट परिसर में एक दिसंबर 2021 तक ग्रीन बिल्डिंग बनाने का प्रस्ताव है। यह छह मंजिला इमारत होगी, जिसमें सभी जिला स्तरीय दफ्तर होंगे। दिलाराम चैक पर 100 फीट का तिरंगा दून की शान बढ़ाएगा। रेस कोर्स चैक से बन्नू स्कूल चैक तक और सहारनपुर चैक से भंडारीबाग नाले तक ड्रेनेज कार्य किया जाएगा। अगले साल एक अक्टूबर तक यह निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा. शहर में पांच प्रमुख जगहों पर सीवर का काम होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए राशिफल
Next: फर्जी कॉल सेंटर से अमरीकियों को लगा 1 अरब का चूना, 50 गिरफ्तार

Related Post

default featured image
  • देहरादून

धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सेकेंड हैंड कार के सौदे में 16 लाख की धोखाधड़ी में मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बजट 2026-27 से देश और राज्यों के विकास को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • जनप्रतिनिधियों ने जल जीवन मिशन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • आढ़ती के कर्मचारी से लूट मामले में चार पर केस
  • आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 15.50 लाख की ठगी
  • ताड़ीखेत और सल्ट में बहुउद्देशीय शिविरों में शिकायतों का मौके पर समाधान
  • पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग पर दिया जोर
  • विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध और पारदर्शी कार्य के निर्देश

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.