Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • टिहरी में राष्ट्रीय खेलों के लिए तैयारियां पूरी
  • टिहरी

टिहरी में राष्ट्रीय खेलों के लिए तैयारियां पूरी

RNS INDIA NEWS 21/01/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। राज्य में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियां जनपद टिहरी गढ़वाल में पूरी कर ली गई हैं। टिहरी झील में तीन फरवरी से सात दिनों तक महिला और पुरुष वर्ष की वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिताएं व आगामी 27 जनवरी शिवपुरी में होने वाली विभिन्न प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी होने का दावा है। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देशभर के करीब साढ़े चार सौ खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। जनपद टिहरी में राष्ट्रीय खेलों की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का डीएम मयूर दीक्षित ने भी पूरा जायजा ले लिया है। तैयारियों में कोई कमी न हो। इसके लिए सभी को निर्देशित भी कर दिया है। यह जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों को लेकर बुधवार को ओल्मपिक संघ की टीम खेल स्थलों व व्यवस्थाओं का भी जायजा लेगी। जो खिलाड़ियों के रहने वाले होटलों सहित हाईजेनिक व्यवस्था का जायजा भी लेगी। राष्ट्रीय खेलों में जनपद टिहरी गढ़वाल में कोटी झील में केनोईंग, कयाकिंग व रोईंग प्रतियोगिताएं होगी। जबकि शिवपुरी में बीच हैंडबाल, बीच कबड्डी व बीच वालीबाल की प्रतियोगितायों होंगी। इन प्रतियोगिताओं के मैदान सहित मूलभूत व्यवस्थायें पूरी हो गई हैं। मात्र अब सात बोटों की डिलीवरी होनी है, जो बुधवार तक हो जायेगी। जबकि बीती 15 से 17 जनवरी तक जिले में मशाल रैली राष्ट्रीय खेलों के प्रचार-प्रसार के लिए आयोजित की जा चुकी है।
38वें राष्ट्रीय खेलों को लेकर डीएम मयूर दीक्षित का कहना है कि खेलों की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। खेलों को लेकर खेल विभाग के अधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है। सभी तैयारियों का जायजा अब ओलम्पिंक संघ की टीम लेगी। जनपद टिहरी गढ़वाल में होने जा रही राष्ट्रीय खेलों की प्रतियोगिताओं के लिए मानकों के अनुरूप व्यवस्थायें कर दी गई हैं। डीएम दीक्षित ने कहा कि जिले में 3 से 6 फरवरी 2025 तक होने वाले रोइंग प्रतियोगिता,11 से 13 फरवरी तक कैनोइंग और कयाकिंग कोटी कॉलोनी में आयोजित की जाएगी। जबकि बीच हैंडबॉल 27 से 31 जनवरी, बीच वॉलीबॉल 3 से 6 फरवरी, कबड्डी 9 से 13 फरवरी तक शिवपुरी आयोजित की जानी प्रस्तावित है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कैबिनेट मंत्री ने भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मांगे वोट
Next: मतदान शुरू होने से 24 घंटे पूर्व से बंद रहेंगी शराब की दुकानें

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बंजी जंपिंग के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत, सीने में हुआ तेज दर्द, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बीएमएम कॉलेज के पंजीकरण पर छात्रों ने उठाए सवाल, सीडीओ ने दिए जांच के निर्देश

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.