Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • टिहरी जिले में धूमधाम से मनाया गया होली का त्योहार
  • टिहरी

टिहरी जिले में धूमधाम से मनाया गया होली का त्योहार

RNS INDIA NEWS 15/03/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  जिले भर में रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाई गई। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों से घरों में गुजिया, पकौड़ी से लेकर कई तरह के व्यंजन बनाकर जमकर रंगों के साथ होली खेली। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने ढोल-दमाऊं की थाप पर नृत्य कर पारंपरिक होली खेली। जिला मुख्यालय में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, जिला जज योगेश कुमार गुप्ता, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल, एडीएम एके पांडेय, एसडीएम संदीप कुमार, सीओ ओशीन जोशी से लेकर अन्य अधिकारी ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली खेली। नगर क्षेत्र के बौराड़ी में भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत के आवास पर स्थानीय लोगों ने होली खेलकर डीजे पर जमकर नृत्य किया। नगर पालिका ने पहली बार बौराड़ी स्टेडियम में सामूहिक होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। नगर पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत के नेतृत्व में शहरवासियों ने एक-दूसरे पर रंग लगाकर डीजे पर जमकर थिरके। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि अब प्रत्येक साल स्टेडियम में होली खेली जाएगी। घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह ने अपने गांव में हुलानाखाल में समर्थकों के साथ जमकर होली खेली। उन्होंने कहा कि होले का त्योहार आपसी मनमुटाव दूरकर भाईचारे का संदेश देता है। इसके साथ ही घनसाली, चमियाला, बूढ़ाकेदार, जाखणीधार, अंजनीसैंण,देवप्रयाग, चंबा, गजा, नरेंद्रनगर, कंडीसौड़, नैनबाग समेत अन्य स्थानों पर लोगों ने ढोल-दमाऊं की थाप पर नृत्य कर पारंपरिक होली खेली।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया होली का पर्व
Next: जीपीएस नवीनीकरण की व्यवस्था समाप्त करने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.