Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • जनता दरबार में 32 शिकायतें दर्ज
  • टिहरी

जनता दरबार में 32 शिकायतें दर्ज

RNS INDIA NEWS 10/10/2022
rns featured image new

नई टिहरी। डीएम डॉ. सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में विभिन्न मामलों में 32 शिकायतें दर्ज हुई। डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित गति से शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिये। सोमवार को जिला सभागार में जनता दरबार में दर्ज शिकायतों में मदन नेगी में मोटरमार्ग निर्माण से हुए खेत कटान का प्रतिकर न मिलने, बौराड़ी में पुनर्वास की भूमि पर किये गये अतिक्रमण को हटाने, नागनी-जड़धार गांव से नागराजाधार मोटर मार्ग पर बंद बस सेवा को बहाल करने, आपदा से मजगांव के ग्रामीणों की भूमि पर आये चट्टानों, मलबा हटाने, क्षतिग्रस्त मकान का मुआवजा, नहरों की मरम्मत की शिकायत दर्ज की गई। मजगांव के संजय सिंह कंडारी ने क्षेत्र के किसानों के कृषि उत्पादों हेतु तहसील और उप तहसील में सब्जी मंडी खुलवाने की मांग की। मामले में डीएम ने मुख्य कृषि अधिकारी को एक सप्ताह में रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। बौराड़ी निवासी हेमा देवी ने बौराड़ी में पुनर्वास की भूमि पर निरंकारी समिति की ओर से किये गये अतिक्रमण को हटाने की मांग की गई। टिहरी झील में ली रॉय कंपनी द्वारा फ्टोलिंग हट के शौचालय का मल-मूल झील में प्रवाह करने के मामले की शिकायत भी दर्ज करवाई गई। मौके पर सीएमओ डॉ. संजय जैन, सीईओ एलएम चमोला, संजय खण्डूरी, विनायक श्रीवास्तव, चक्रपाणी मिश्रा, कैलाश बिंजोला, डीएम. गुप्ता, अर्जुन प्रताप सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बारिश से कई इलाकों की बिजली व्यवस्था बाधित
Next: देहरादून जीपीओ में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.