Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • तीर्थयात्रियों को करना होगा कम से कम तीन दिन इंतजार
  • देहरादून

तीर्थयात्रियों को करना होगा कम से कम तीन दिन इंतजार

RNS INDIA NEWS 16/05/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। अब मौके पर फोटो पंजीकरण कराने के बाद चारधाम यात्रा के लिए बस नहीं मिलेगी, इसके लिए तीर्थयात्रियों को कम से कम तीन दिन इंतजार करना होगा।
रविवार को चारधाम यात्रा बस टर्मिनल कंपाउंड में स्थित यात्रा प्रशासन संगठन कार्यालय में आरटीओ प्रशासन दून दिनेश चंद्र पठोई ने संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति से जुड़े परिवहन व्यवसायियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने बताया कि रविवार से फोटो पंजीकरण के बाद यात्रा पर रवाना होने के नियम बदल गए हैं। बताया कि फोटो पंजीकरण कराने वालों को तीन दिन बाद ही बस उपलब्ध कराएं। पहले ही दिन फोटो पंजीकरण कराकर यात्रा पर रवाना होने वाली बस को रास्ते में ही रोक लिया जाएगा। यात्रियों की फजीहत न हो इसके लिए नियमों का पालन करें। आरटीओ दिनेश चंद्र पठोई ने बताया कि यात्रा के लिए 35 बसों की व्यवस्था की गई है, जबकि डिमांड 100 बसों की है। दावा किया कि अतिरिक्त बसों की व्यवस्था कर ली जाएगी। मौके पर रोटेशन अध्यक्ष संजय शास्त्री, रुपकुंड अध्यक्ष भूपाल सिंह नेगी, एआरटीओ प्रशासन अरविंद पांडेय, एआरटीओ प्रवर्तन मोहित कोठारी, यात्रा प्रशासन संगठन सचिव एके श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पर्यटक वाहनों से लिया जा रहा अवैध रूप से पार्किंग शुल्क
Next: किशोरी के अपहरण में युवक पर मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.