Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • तीरथ सरकार के 100 दिन पूरे होने पर आप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर लगाया नाकामी का आरोप
  • हरिद्वार

तीरथ सरकार के 100 दिन पूरे होने पर आप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर लगाया नाकामी का आरोप

RNS INDIA NEWS 18/06/2021
rns featured image new

हरिद्वार। तीरथ सिंह रावत सरकार का 100 दिन का कार्यकाल पूरा हाने पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चौक पर विरोध प्रदर्शन कर सरकार को पूरी तरह विफल बताया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष हेमा भण्डारी ने कहा तीरथ सरकार के 100 दिन हताशा भरे और निराशाजनक रहे है। सरकार में केवल चेहरा बदला है काम वही हैं। महाकुंभ के दौरान कोविड जांच में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आने पर वर्तमान और पूर्व सीएम एक दूसरे के कार्यकाल का मामला बताकर पल्ला झाडऩे में लगे है। डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। चारधाम यात्रा हो या व्यपारियो को राहत का एलान सरकार अपनी जिम्मेदारी से भागती नजर आयी है। बीजेपी सरकार में प्रत्ये वर्ग अपने को उपेक्षित महसूस कर रहा है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का 100 दिन का कार्यकाल पूरी तरह निराशाजनक रहा है। बीजेपी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। जिला सचिव अनिल सती ने कहा की भाजपा ने त्रिवेंद सिंह रावत को हटाकर तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री बनाया। मुख्यमंत्री बदले जाने के बावजूद सरकार में कुछ नहीं बदला। कोविड मरीजों के इलाज, रोजगार, महंगाई, विकास समेत सभी मोर्चो पर सरकार पूरी तरह विफल रही है।   100 दिन बाद भी मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता का विश्वास नहीं जीत पाए। प्रदेश में कहीं भी नेतृत्व परिवर्तन का असर दिखाई नहीं दे रहा है। कोरोनाकाल में भी सरकार पूरी तरह फेल साबित हुई है। हरिद्वार में बड़े स्तर पर कुंभ में एंटीजन टेस्ट घोटाला हुआ। तीसरी लहर के मद्देनजर सरकार अभी तक कोई रोडमैप तैयार नहीं कर पाई। सरकार की नाकामी के चलते वेंटिलेटर, ऑक्सीजन और डॉक्टरों की कमी के चलते कोरोना की दूसरी लहर में कई लोगों ने जान गवाईं। बेरोजगार सडक़ों पर रोजगार के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। तीर्थ पुरोहित भी अपने अधिकारों को लेकर आंदोलन करने को मजबूर हैं। प्रदर्शन करने वालों में हेमा भण्डारी, अनिल सती, तनुज शर्मा, अर्जुन सिंह, शिशुपाल सिंह नेगी, संजू नारंग, राकेश यादव, गीता देवी, दिनेश कुमार, दिलीप सिंह रावत, शिवम रावत, हिमांशु बिष्ट, अनमोल सिंह नेगी, सौरभ, देवेंद्र सिंह, रेणु देवी, भरत गिरी, विकसित त्यागी आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जलभराव की समस्या के समाधान के लिए व्यापारियों ने सौंपा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को ज्ञापन
Next: सीबीआई से करायी जाए कोरोना घोटाले की जांच: डा.नीरज सिंघल

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
  • यूकेडी ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन, मूल निवास और जल-जंगल के मुद्दों पर जोर
  • पॉक्सो एक्ट के वारंटी को चौखुटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • कुमाऊं महोत्सव में डांस सेमीफाइनल संपन्न, स्टार नाइट में अनिल रावत ने बांधा समां
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • ऑपरेशन ‘भल छौ’ के तहत लमगड़ा पुलिस ने बुजुर्गों का जाना हालचाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.