Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने किया निरीक्षण, शीघ्र मिलेंगे तीनों विकास खण्डों को निःशुल्क ऑक्सीजन बैड एवं वैंटिलेटर युक्त चिकित्सालय: बिट्टू कर्नाटक
  • अल्मोड़ा

विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने किया निरीक्षण, शीघ्र मिलेंगे तीनों विकास खण्डों को निःशुल्क ऑक्सीजन बैड एवं वैंटिलेटर युक्त चिकित्सालय: बिट्टू कर्नाटक

RNS INDIA NEWS 01/06/2021
IMG-20210601-WA0040

अल्मोड़ा। पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने जारी एक बयान में बताया कि उनके द्वारा व्यक्तिगत प्रयासों से अपने मित्र दिल्ली निवासी डा.माईकल विलियम्स से अल्मोडा विधान सभा के अन्तर्गत तीनों विकास खंडों भैसियाछाना, हवालबाग व लमगड़ा के चिकित्सालयों में ऑक्सीजन बैड, वैंटिलेटर आदि निःशुल्क लगाये जाने का अनुरोध किया गया था जिसमें उनके द्वारा पूर्ण सहमति दी गयी थी । जिसकी जानकारी जिलाधिकारी अल्मोडा को भी व्यक्तिगत सम्पर्क कर दे दी गयी थी । कर्नाटक ने कहा कि उपरोक्त परिपेक्ष्य मे दिनांक 31.05.2021 को दिल्ली से अल्मोडा पहुंचे विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक टीम के साथ विकास खण्ड भैसियाछाना के धौलछीना एवं बाडेछीना, विकास खण्ड हवालबाग व लमगडा में प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों का वृहद निरीक्षण कर उपलब्ध संसाधनों का जायजा लिया गया तथा उपरोक्त चिकित्सालयों में अत्याधुनिक संसाधनों युक्त आक्सीजन बैड, वैंटिलेटर आदि से अस्पताल स्थापित करने हेतु आवश्यक उपकरणों और अन्य सामग्री की सूची तैयार की गयी । उन्होंने अपने वक्तव्य में बताया कि उपरोक्त चिकित्सालयों को अत्याधुनिक चिकित्सालय में परिवर्तित करने हेतु सरकार या प्रशासन द्वारा धनराशि व्यय नहीं की जायेगी अपितु उनके द्वारा समस्त व्यय वहन किये जाने हेतु डा.माईकल विलियम्स की संस्था से अनुरोध किया गया था जिसे संस्था द्वारा सहर्ष स्वीकार कर लिया गया है । कर्नाटक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के चिकित्सालयों में आक्सीजन बैड, वैंटिलेटर आदि की सुविधा उपलब्ध हो जाती है तो ग्रामीणों को अपने घर के समीप उपचार हेतु अत्याधुनिक सुविधायें मिलना एक सपने के सच होने जैसा होगा । कर्नाटक ने कहा कि कोरोना महामारी की सम्भावित तीसरी लहर को देखते हुये तथा ग्रामीण क्षेत्रों के चिकित्सालयों में पर्याप्त संसाधन होना अत्यन्त आवश्यक है जिसके लिये वे लम्बे समय से प्रयासरत थे जिसकी आज पूर्ण उपलब्धि की सम्भावना प्रबल हो गयी है साथ ही कर्नाटक ने यह भी कहा कि विशेषज्ञों द्वारा नगर क्षेत्र अल्मोड़ा में भी एडम्स इंटर कॉलेज एवं लेप्रोसी मिशन में भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जरूरत पड़ने पर उक्त दोनों स्थानों में भी आवश्यकतानुसार आधुनिक सुविधा वाले अस्थाई कोरोना चिकित्सालयों की स्थापना की बात पर विचार करने का पूर्ण आश्वाशन दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आप प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी के नेतृत्व में चला सैनिटाईजेशन अभियान
Next: द्वाराहाट पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक को किया गिरफ्तार, वाहन सीज

Related Post

police staff transfer
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा पुलिस में बड़े पैमाने पर तबादले, कई निरीक्षक व उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारी

RNS INDIA NEWS 17/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-17 at 16.49.19_11zon
  • अल्मोड़ा

कुमाऊं आयुक्त ने विकास योजनाओं की समीक्षा कर प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 17/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवार होंगे लाभान्वित

RNS INDIA NEWS 17/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा पुलिस में बड़े पैमाने पर तबादले, कई निरीक्षक व उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारी
  • कुमाऊं आयुक्त ने विकास योजनाओं की समीक्षा कर प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश
  • ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवार होंगे लाभान्वित
  • उत्तराखंड क्रांति दल ने सफाई कर्मचारियों के आंदोलन और आमरण अनशन को दिया समर्थन
  • राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अधिवेशन में शिक्षकों की चुनौतियों और शिक्षा गुणवत्ता पर मंथन
  • भाजपा की बैठक में बूथ सशक्तिकरण और मतदाता सूची पुनरीक्षण पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.