Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • टैक्सी यूनियन के सदस्यों ने किया एआरटीओ कार्यालय में प्रदर्शन
  • बागेश्वर

टैक्सी यूनियन के सदस्यों ने किया एआरटीओ कार्यालय में प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 16/10/2020
rns featured image new

बागेश्वर। शिव शक्ति टैक्सी यूनियन के सदस्यों ने एआरटीओ कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने गाडिय़ों की मासिक ईएमआई कम करने और विधानसभा चुनाव तथा कोविड-19 के लंबित बिलों का भुगतान कराने की मांग की। उन्होंने जल्द समस्याओं का निदान नहीं होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन करने की भी चेतावनी दी। यूनियन के अध्यक्ष पुष्कर जोशी के नेतृत्व में गुरुवार को टैक्सी मालिक और चालक एआरटीओ कार्यालय धमके। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में हुए लॉकडाउन ने गाड़ी मालिकों को आर्थिक संकट में ला खड़ा किया। अब भी हालत संभल नहीं रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोराना काल में कई वाहन मालिक और चालकों ने प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कोरोना वॉरियर्स की तरह काम किया था। इसके बावजूद अब तक उन्हें बिलों का भुगतान नहीं हो सका है। इसके अलावा विधानसभा चुनाव के बिलों की धनराशि भी नहीं मिली है। जिसके कारण वाहन मालिकों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें मासिक किश्त और चालकों का वेतन देना भारी पड़ रहा है। उन्होंने टैक्सी में 75 प्रतिशत सवारी बैठाने और 75 प्रतिशत किराया बढ़ाने की मांग की। वहीं पुलिस के उत्पीडऩ से होने वाली परेशानियों का भी संज्ञान लेने को कहा। उन्होंने टैक्सी संचालकों की अनदेखी खत्म करने और सभी समस्याओं का जल्द निदान करने की मांग की। इस मौके पर उमेश पांडेय, प्रकाश उपाध्याय, नवीन जोशी, कैलाश टम्टा, पुष्कर कनवाल, महेश बोरा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार में आग लगने से एनसीपी नेता संजय शिंदे की मौत
Next: भाजपा में शामिल लोगों का किया स्वागत

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों के तबादले पर संघर्ष वाहिनी का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

भारी बारिश के चलते बागेश्वर में 01 जुलाई को कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सफाई कर्मचारियों ने किया शाम की पाली का बहिष्कार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.