Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • टाटा बनेगा आईपीएल का नया टाइटल स्पॉन्सर, बीसीसीआई को मिलेंगे एक्स्ट्रा 130 करोड़ रुपये
  • खेल
  • राष्ट्रीय

टाटा बनेगा आईपीएल का नया टाइटल स्पॉन्सर, बीसीसीआई को मिलेंगे एक्स्ट्रा 130 करोड़ रुपये

RNS INDIA NEWS 12/01/2022
rns featured image new

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को नया टाइटल स्पॉन्सर मिलने वाला है। टाटा ग्रुप अगले दो साल तक चीनी मोबाइल निर्माता कंपनी वीवो की जगह आईपीएल का टाइटल स्पॉन्सर होगा। आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल ने  हुई बैठक में यह फैसला किया। इससे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को 130 करोड़ रुपये एक्स्ट्रा मिलेंगे। आईपीएल अध्यक्ष बृजेश पटेल ने इसकी पुष्टि की कि अगला टाइटल स्पॉन्सर टाटा होगा।

टाटा ग्रुप दो साल के लिए आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सरशिप करार के लिए 670 करोड़ रुपये देगा जबकि वीवो करार रद्द करने के लिए 454 करोड़ रुपये देगा । बीसीसीआई को 2022 और 2023 सीजन के लिये 1124 करोड़ रुपये मिलेंगे। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा, बीसीसीआई आईपीएल के लिए यह महत्वपूर्ण अवसर है क्योंकि टाटा ग्रुप की सौ साल से भी पुरानी विरासत है और छह महाद्वीपों के 100 से अधिक देशों में यह कार्यरत है। समझा जाता है कि टाटा समूह 2023 में भी आईपीएल का टाइटल स्पॉन्सर रह सकता है क्योंकि 2020 में वीवो को ब्रेक दिया गया था।

वीवो ने 2018 से 2022 तक आईपीएल के प्रायोजन अधिकार 2200 करोड़ रुपये में खरीदे थे लेकिन गलवान घाटी में 2020 में भारत और चीन के बीच सैन्य टकराव के बाद वीवो ने एक साल का ब्रेक लिया था। उसकी जगह ड्रीम 11 प्रायोजक था। वीवो 2021 में फिर टाइटल स्पॉन्सर बना हालांकि अटकलें लगाई जा रही थी कि वे उचित बोली लगाने वाले को अधिकार को ट्रांसफर करना चाहते हैं और बीसीसीआई ने इसका समर्थन किया। विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि बोर्ड को 2022 में 547 करोड़ रुपये और 2023 में 577 करोड़ रुपये मिलेंगे । वीवो ने 2022 और 2023 के टाइटल प्रायोजन करार के लिए 996 करोड़ रुपये का करार किया था। अब वैल्यू बढ गई क्योंकि आईपीएल में इस साल से दस टीमें होंगी।

टाटा समूह 335 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष के हिसाब से 670 करोड़ रुपये देगा, जिसमें से 301 करोड़ रुपये अधिकार फीस और 34 करोड़ रुपये मैचों की संख्या बढने के होंगे। वीवो ने क्योंकि करार रद्द किया है तो अंतर की रकम यानी 183 करोड़ रुपये 2022 के लिए और 211 करोड़ रुपये 2023 के लिये उसे देने होंगे। इसके अलावा उसे दोनों साल छह प्रतिशत असाइनमेंट फीस भी देनी होगी। बीसीसीआई प्रायोजन से मिलने वाली राशि का 50 फीसदी अपने पास रखता है और बाकी राशि आईपीएल फ्रेंचाइजी के बीच बांटता है जिनकी संख्या दो नई टीम के इस साल से जुडऩे के बाद अब 10 हो गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीएम सुरक्षा में सेंध अचानक नहीं बल्कि एक प्रायोजित योजना थी : सीएम धामी
Next: प्रत्याशी घोषित करने में यूकेडी व आम आदमी पार्टी आगे

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.