Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला और प्रस्तावित बस अड्डे का निरीक्षण
  • अल्मोड़ा

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला और प्रस्तावित बस अड्डे का निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 07/06/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह और रानीखेत विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने ताड़ीखेत स्थित उत्तराखंड परिवहन निगम की निर्माणाधीन कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चयनित भूमि, प्रस्तावित निर्माण कार्यों और पहुंच मार्ग का जायजा लेकर अधिकारियों को परियोजना में तेजी लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कार्यशाला के लिए पहुंच मार्ग को लेकर चर्चा की गई और सड़क निर्माण के लिए उपयुक्त मार्ग का चयन किया गया। इसके लिए युवा कल्याण विभाग के निष्क्रिय एवं जर्जर भवन को ध्वस्त कर वहां से निकास मार्ग विकसित करने पर सहमति बनी, जबकि कार्यशाला का प्रवेश मार्ग ताड़ीखेत बाजार की ओर से प्रस्तावित किया गया। जिलाधिकारी ने चयनित मार्ग पर मौजूद अतिक्रमणों को चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय व्यापारियों और कारीगरों की सुविधा को देखते हुए कार्यशाला परिसर में कैंटीन और अन्य आवश्यक दुकानों की व्यवस्था विकसित करने के भी निर्देश दिए। साथ ही वनभूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया में तेजी लाकर प्रस्ताव का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और विधायक ने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने। इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अनीता चंद, उप प्रभागीय वनाधिकारी काकुल पुंडीर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आतंकवाद विरोधी अभियान में शहीद हुए अल्मोड़ा के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी
Next: उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-07 at 18.34.50
  • अल्मोड़ा

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-07 at 17.05.48_11zon
  • अल्मोड़ा

सात लाख के गांजे के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
  • भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर जताई खुशी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.