Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ताड़ीखेत में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, लोगों की समस्याओं का हुआ निस्तारण
  • अल्मोड़ा

ताड़ीखेत में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, लोगों की समस्याओं का हुआ निस्तारण

RNS INDIA NEWS 20/06/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के तहत विकासखंड ताड़ीखेत के सभागार में ‘प्रशासन गांव की ओर’ बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल और तहसीलदार दीपिका आर्या ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लोगों को लाभान्वित किया गया। विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का समाधान उनके क्षेत्र में ही करना है, ताकि लोगों को विभिन्न विभागों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने बताया कि पूर्व में आयोजित शिविरों में जिन शिकायतों का समाधान नहीं हो पाया था, उनके निस्तारण के लिए पुनः बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया है। उन्होंने शिविर में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने को कहा। कार्यक्रम में तहसीलदार दीपिका आर्या, नायब तहसीलदार राजेंद्र सिंह अधिकारी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दीप जोशी, पेशकार संतोष उपाध्याय, क्षेत्र पंचायत सदस्य विमला रावत, महेंद्र सिंह फर्त्याल, जिला महामंत्री ध्यान सिंह नेगी, मंडल अध्यक्ष मुकेश पांडे, प्रमोद रावत, प्रकाश खाती, रमेश सिंह खनायत सहित जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला पुलिस ने महिलाओं और युवाओं को किया जागरूक
Next: चार माह से नहीं हुई बोर्ड बैठक, पार्षदों ने जताई नाराजगी; महापौर को सौंपा ज्ञापन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चार माह से नहीं हुई बोर्ड बैठक, पार्षदों ने जताई नाराजगी; महापौर को सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला पुलिस ने महिलाओं और युवाओं को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चार माह से नहीं हुई बोर्ड बैठक, पार्षदों ने जताई नाराजगी; महापौर को सौंपा ज्ञापन
  • ताड़ीखेत में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, लोगों की समस्याओं का हुआ निस्तारण
  • महिला पुलिस ने महिलाओं और युवाओं को किया जागरूक
  • नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • जंगल में भटकी महिला को पुलिस ने सकुशल किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.