Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • तंत्र-मंत्र के चक्कर में अपने ही परिवार के लिए काल बना शख्स, पत्नी और ढाई साल के बेटे की गला दबाकर हत्या
  • राष्ट्रीय

तंत्र-मंत्र के चक्कर में अपने ही परिवार के लिए काल बना शख्स, पत्नी और ढाई साल के बेटे की गला दबाकर हत्या

RNS INDIA NEWS 28/01/2024
rns featured image new

जमशेदपुर (आरएनएस)। पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में शुभेंदु बेरा ने अपनी पत्नी पार्वती बेरा एवं ढाई साल के बेटे बापुन बेरा की गला दबाकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद एक पेड़ पर फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। वारदात 26 जनवरी की देर रात की है।
शुभेंदु के घर वालों का कहना है कि वह मानसिक रूप से बीमार था और अक्सर तंत्र-मंत्र के चक्कर में तांत्रिकों के पास जाता रहता था। शुक्रवार रात जब पत्नी और बेटा सो रहे थे, तब उसने गला दबाकर दोनों की जान ले ली और खुद घर के पास मौजूद आम के पेड़ पर गमछे के सहारे फंदा बनाकर लटकने की कोशिश की।
इस दौरान शुभेंदु के पिता शरद बेरा की नींद खुली और उन्होंने उसे फंदे पर लटका पाया तो शोर मचाकर घरवालों की मदद से उसे बचाया। उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वारदात की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका पार्वती बेरा के घर वाले भी शनिवार को पहुंचे। उन्होंने घटना की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ईडी ने हेमंत सोरेन को 10वीं बार भेजा समन, कहा- 29 से 31 जनवरी के बीच आप हाजिर हों अन्यथा…
Next: टैक्सी वाहन चालकों की हड़ताल समाप्त, सोमवार से होगा टैक्सी संचालन शुरू

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.