Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • तंबाकू मुक्त अभियान के तहत 71 लोगों का चालान
  • रुद्रप्रयाग

तंबाकू मुक्त अभियान के तहत 71 लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 01/07/2022
default featured image

रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों पर स्वास्थ्य व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने केदारनाथ यात्रा मार्ग पर तंबाकू मुक्त अभियान को लेकर कोटपा एक्ट में 71 लोगों का चालान किया। साथ ही यात्रा मार्ग पर तंबाकू निषेध जागरूकता से संबंधित डिसप्ले बोर्ड भी लगाए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. बीके शुक्ला ने बताया कि केदारनाथ धाम को तंबाकू मुक्त बनाने के उद्देश्य के साथ स्वास्थ्य विभाग व पुलिस विभाग द्वारा अभियान चलाया गया। इसमें केदारानाथ यात्रा मार्ग पर तंबाकू उत्पादों का सार्वजनित प्रदर्शन करने व सार्वजनिक स्थानों पर धू्रमपान करते पाए जाने पर 71 लोगों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। जिनमें सोनप्रयाग में 12, गौरीकुंड में 12, भीमबली लिनचोली में 23 व केदारनाथ में 24 लोगों का चालान कर उनके 12500 का अर्थदंड वसूला गया। सीएमओ ने बताया कि अभियान के दौरान केदारनाथ यात्रा मार्ग में सोनप्रयाग, गौरीकुंड, छौड़ी, चीरबासा, जंगलचट्टी, भीमबली, रामबाड़ा, लिंचौली, रुद्रा प्वाइंट, बेस प्वाइंट, केदारनाथ धाम में तंबाकू उत्पादों की बिक्री कर रहे दुकानदारों को तंबाकू उत्पादों का सार्वजनिक प्रदर्शन न करने की सख्त हिदायत दी गई है। साथ ही पैदल मार्ग पर तंबाकू निषेध से संबंधित डिसप्ले बोर्ड भी लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि केदारनाथ यात्रा मार्ग पर लगातार यह अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए पुलिस चौकियों में कोटपा एक्ट को लेकर चालान बुक भी उपलबध कराई गई हैं। अभियान दल में एनटीसीपी कंसलटेंट दीपक नौटियाल, सोशल वर्कर दिगपाल कंडारी व यात्रा मार्ग में स्थापित पुलिस चौकियों में तैनात प्रभारी दयाल सिंह, दीपक, सचिन अग्रवाल आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यात्री बस के ब्रेक फेल, बाल-बाल बचे सभी यात्री
Next: कार दुर्घटना में पति की मौत, पत्नी घायल

Related Post

default featured image
  • रुद्रप्रयाग

अधिक किराया वसूलने की शिकायत पर चालान

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0
default featured image
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ में मोबाइल पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़
  • रुद्रप्रयाग

रूद्रपुर व पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का शीघ्र शुरू होगा संचालन

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.