Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • तल्ला उप्पु के ग्रामीणों को पालिकाध्यक्ष ने दिया समर्थन
  • टिहरी

तल्ला उप्पु के ग्रामीणों को पालिकाध्यक्ष ने दिया समर्थन

RNS INDIA NEWS 17/01/2023
rns featured image new

नई टिहरी। बीते 34 दिनों से लगातार पूर्ण विस्थापन की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्राम तल्ला उप्पु के ग्रामीणों के बीच सोमवार को नगर पालिका नई टिहरी की अध्यक्ष सीमा कृषाली व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आकाश कृषाली पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मांग को जायज बताते हुए कहा कि ग्रामीणों की झील से उपजी परेशानियों का तत्काल निराकरण होना चाहिए। लगातार धरने पर बैठे ग्रामीणों न इस बात पर रोष जाहिर किया कि टीएचडीसी व जिला प्रशासन उनकी सुध नहीं ले रहा है। लगातार के उचित पत्राचार के बाद भी उनकी मांगों पर गौर नहीं किये जाने से वे खासे रोषित हैं। उन्होंने कहा कि यदि उनके शांति प्रिय धरने को गंभीरता से नहीं लिया गया तो, वे उग्र आंदोलन को मजबूर होंगे। कहना है कि ग्राम तल्ला उप्पु को बांध परियोजना में पूर्ण प्रभावित होने के बाद भी आंशिक डुब क्षेत्र के गांव में रखा गया है। गांव की सभी सिंचित भूमि और एवं आवासीय भवन टिहरी बांध परियोजना की झील में समा गये हैं। लगातार बीस वर्षों से ग्रामीण आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन व टीएचडीसी ग्रामीणों की मांग पर कोई गौर नहीं फरमा रहे हैं। पुनर्वास संघर्ष समिति के अध्यक्ष डीएन नौटियाल, सचिव भरत सिंह रावत, उपाध्यक्ष सोबत सिंह नेगी, मनवीर चौहान ने मौजूद रहते हुए कहा कि लगातार की जा रही उपेक्षा से ग्रामीणों का रोष दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एनआईटी श्रीनगर कैंपस को मिली स्थाई कैंपस की स्वीकृति: प्रो. अवस्थी
Next: बर्फबारी न होने से पर्यटक और कारोबारी मायूस

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.