Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • तकनीकी शिक्षा निदेशालय पहुंचा बेरोजगार सोनी भंडारी का मामला
  • देहरादून

तकनीकी शिक्षा निदेशालय पहुंचा बेरोजगार सोनी भंडारी का मामला

RNS INDIA NEWS 06/01/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  बेरोजगार सोनी भंडारी का मामला एक बार फिर तकनीकी शिक्षा निदेशालय पहुंच गया है। भाजपा नेता रविंद्र जुगरान ने सोनी भंडारी के नियुक्ति प्रकरण में सोमवार को निदेशक तकनीकी शिक्षा देश राज से मुलाकात की और पूरे प्रकरण से अवगत कराया। तकनीकी शिक्षा निदेशक ने कहा कि हम इस प्रकरण का निदेशालय स्तर से परीक्षण कराएंगे। एक सप्ताह बाद स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो शासन स्तर पर भी परामर्श लिया जाएगा। भाजपा नेता ने कहा कि यह अपनी तरह का पहला मामला है, जब सारी चीजें अभ्यर्थी के हक में होने के बावजूद आज तक उसे न्याय नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जिम्मेदार लोगों ने अब तक गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपनाया है। यदि किसी ने भी गंभीरता पूर्वक प्रकरण को देखा होता तो आज सोनी नौकरी पाकर भी बेरोजगार नहीं होती।
बता दें कि सोनी ने वर्ष 2015 में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित कंप्यूटर प्रोग्रामर की परीक्षा 78.75 प्रतिशत अंकों के साथ पास की थी। लेकिन विभाग ने उनकी नियुक्ति में तकनीकी पेच बताते हुए उन्हें रिजेक्शन लेटर थमा दिया। तब से सोनी अपनी नौकरी पाने के लिए संघर्ष कर रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी की पैरवी
सोनी के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी पैरवी की है। अपनी फेसबुक वॉल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को टैग करते हुए उन्होंने मामले का संज्ञान लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सिस्टम कभी-कभी कितना क्रूर हो जाता है, इसका सबसे बड़ा उदाहरण सोनी भंडारी हैं, जिनका सरकारी नौकरी में चयन हो गया, मगर कई वर्षों से पिलर टू पोस्ट भागते फिर रही हैं। तंत्र की संवेदनहीनता का इससे बड़ा और क्या प्रमाण हो सकता है? उम्मीद है कि राज्य के माननीय मुख्यमंत्री या संबंधित विभाग के मंत्री प्रकरण का संज्ञान लेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पेड़ काटने का आरोप, दो ग्रामीण फंसे
Next: कैबिनेट मंत्री बहुगुणा ने सितारगंज, शक्तिफार्म में सम्भाली चुनाव की कमान

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.