Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • तहसील दिवस में शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण
  • अल्मोड़ा

तहसील दिवस में शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण

RNS INDIA NEWS 02/12/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। तहसील लमगड़ा में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस कार्यक्रम जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें विभिन्न विभागों की शिकायतों का मौके पर परीक्षण और निस्तारण किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र से बिजली, पानी, स्वास्थ्य, सड़क, राशन एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याएँ प्रमुख रूप से सामने आईं। जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पीएमजीएसवाई की सड़कों से संबंधित शिकायतों पर उन्होंने विभागीय अधिकारियों को तुरंत जांच कर गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने को कहा। विद्युत विभाग को निर्देश दिए गए कि अघोषित बिजली कटौती न की जाए तथा किसी भी प्रकार की आवश्यक कटौती की पूर्व सूचना जनता को दी जाए। पेयजल समस्याओं पर जल संस्थान को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। राशन कार्ड से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए एसडीएम स्तर की तहसील स्तरीय समिति गठित करने के निर्देश दिए गए। वहीं कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए बीडीओ लमगड़ा की अध्यक्षता में एक विशेष कमेटी बनाने को कहा गया, जो स्थानीय स्तर पर प्रभावी रणनीति तैयार करेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक विभाग की जिम्मेदारी है कि वह जनता की समस्याओं को संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ ले तथा समाधान में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही न हो। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि शिकायतों के निस्तारण में ठोस प्रगति दिखाई देनी चाहिए और गंभीर मामलों पर तत्काल कार्रवाई हो। तहसील दिवस में कुल 22 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष मामलों के समाधान हेतु संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। तहसील दिवस के अवसर पर सीडीओ रामजीशरण शर्मा, एसडीएम संजय कुमार, बीडीओ निवेदिता खुल्बे, उपनिदेशक पर्यटन प्रकाश सिंह खत्री सहित समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वनाग्नि सीजन से पहले आरक्षित वन क्षेत्रों में नियंत्रित फुकान की तैयारी तेज
Next: तहसील दिवस में 21 समस्याएं दर्ज, 06 का मौके पर निस्तारण

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
  • चौखुटिया में कैंटर ने वैन को मारी टक्कर, चार घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.