Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • जानवरों से बचाव को खेत की तारबाड़ में लगाए करंट से दो ग्रामीणों की मौत
  • ऊधम सिंह नगर

जानवरों से बचाव को खेत की तारबाड़ में लगाए करंट से दो ग्रामीणों की मौत

RNS INDIA NEWS 02/06/2024
Dead body.jpg

रुद्रपुर(आरएनएस)। जानवरों से सुरक्षा के लिए लगाए बिजली के तार में आए करंट की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। रविवार सुबह जब गांव के लोग खेत की ओर गए तब दोनों को तार से चिपके देखा। उसके बाद उन्होंने गांव के लोगों और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक गांव चंडीपुर निवासी 55 वर्षीय राजबिहारी राय गांव के किसान शेर सिंह के खेत में बटाई पर काम करता था। किसान ने चार एकड़ में धान की फसल लगा रखी थी। जंगली जानवरों से फसल की सुरक्षा के लिए खेत के चारों तरफ बिजली के तार लगा रखे थे। परिजनों ने बताया कि खेत में सिंचाई चल रही थी। शनिवार रात करीब 8 बजे राज बिहारी गांव के मनीपद मंडल को साथ लेकर खेत का निरीक्षण करने गया था। निरीक्षण के दौरान ही बिजली की तार की करंट की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। रात भर दोनों खेत में ही पड़े रहे। सूचना के बाद दिनेशपुर के थाना प्रभारी प्रदीप भट्ट मौके पर पहुंचे और लोगों से जानकारी ली। राज बिहारी के परिवार में उसकी पत्नी, बेटे विजय व संजीव और दो बेटियां लता और पूजा हैं। ई रिक्शा चालक मनीपद के परिवार में पत्नी और बेटे अमित व विष्णु हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बदरीनाथ हाईवे पर शराब की दुकान खोलने का लोगों ने किया विरोध
Next: तलवार से युवक की हत्या

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.