Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • जातियों का निर्माण किसी पंडित या किसी विद्वान ने नहीं किया: स्वामी यतींद्रानंद
  • हरिद्वार

जातियों का निर्माण किसी पंडित या किसी विद्वान ने नहीं किया: स्वामी यतींद्रानंद

RNS INDIA NEWS 07/02/2023
rns featured image new

हरिद्वार। संघ प्रमुख मोहन भागवत के ‘पंडितों ने जाति बनाई’ के बयान पर श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जातियों का निर्माण किसी पंडित या किसी विद्वान ने नहीं किया। श्री कृष्ण ने श्रीमद्भगवत गीता के चौथे अध्याय में कहा है कि चार वर्ण मेरे द्वारा रचित हैं। लेकिन इनका आधार जन्म नहीं, गुण और कर्म है। इस संसार में चार प्रकार की प्रवृत्ति के मनुष्य हैं। ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र। इसमें भी शूद्र वर्ण नहीं बल्कि एक अवस्था है। मंगलवार को प्रेस को जारी बयान में वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी ने कहा कि मनुष्य जब जन्म लेता है तो वह शुद्र अवस्था कहलाती है। फिर चाहे वह ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य किसी भी घर में जन्म क्यों न ले। शुद्र इसलिए क्योंकि वह सभी प्रकार के ज्ञान से वंचित है। जातियों का निर्माण समाज की रचना में हुआ। जो जिस कर्म को करने लगा उसका धंधा ही उसकी जाति हो गई। जैसे कपड़े सिलने वाला दर्जी, कपड़ा बुनने वाला जुलाहा, कपड़े धोने वाला धोबी, लोहे का काम करने वाला लोहार, लकड़ी का काम करने वाला बढ़ई, मिठाई बनाने वाला हलवाई, पढ़ाने वाला अध्यापक आदि। समाज की रचना में कोई भी वर्ण छोटा या बड़ा नहीं है। सबकी अपनी-अपनी महत्वपूर्ण भूमिका है। जाति में भेदभाव यह समाज की मूर्खता का परिणाम है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुग्ध विकास संगठन के पदाधिकारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
Next: मुख्य सचिव ने की पर्यटन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.