Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत वीपीकेएएस हवालबाग में किसान दिवस का आयोजन
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत वीपीकेएएस हवालबाग में किसान दिवस का आयोजन

RNS INDIA NEWS 23/12/2022
23.2

अल्मोड़ा। 16 दिसंबर से 31 दिसंबर 2022 तक मनाए जाने वाले स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत भाकृअनुप वीपीकेएएस अल्मोड़ा के प्रयोगात्मक प्रक्षेत्र हवालबाग में 23 दिसंबर को किसान दिवस का आयोजन किया गया। यह विशेष दिन किसानों के महत्व के बारे में लोगों के बीच जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए हर साल मनाया जाता है। इस अवसर पर एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गयाए जिसमें अनुसूचित जाति उप योजनाएं, अखिल भारतीय मशरूम शोध परियोजना और एनएमएसएचई 2 के तहत गोद लिए गए गांवों के 50 किसानों को प्याज और लहसुन की वैज्ञानिक खेती के महत्व और लाभों के बारे में प्रोत्साहित किया गया। मशरूम दिवस पर मशरूम की खेती और इसके उत्पादों पर व्याख्यान भी आयोजित किए गए। वैज्ञानिक कृषक संवाद कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। वैज्ञानिकों और किसानों ने खेती के विभिन्न पहलुओं पर ज्ञान साझा किया। किसानों ने खेती में अपने अनुभवों और समस्याओं को साझा किया और वैज्ञानिकों को नई तकनीकों को अपनाते हुए उनके सामने आने वाली समस्याओं के बारे में जागरूक किया। निदेशकए भाकृअनुप वीपीकेएएस ने दैनिक जीवन में स्वच्छता के महत्व पर जोर दिया। किसानों के बीच प्याज के पौधे और छोटे औज़ार वितरित किए गए। कार्यक्रम का संयोजन डॉ बी एम पांडेय, एन के हेडाऊ और के के मिश्रा ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: चरस तस्करी के आरोपी को 10 साल की सजा और एक लाख अर्थदंड
Next: अनियमितताओं की उच्च स्तरीय जांच की मांग

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.