Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा व्यापार मंडल नहीं कर रहा नंदादेवी मेले का विरोध: सुशील साह
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा व्यापार मंडल नहीं कर रहा नंदादेवी मेले का विरोध: सुशील साह

RNS INDIA NEWS 31/08/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। नंदादेवी मेला समिति द्वारा लगाए गए आरोपों पर अपना पक्ष रखने को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा द्वारा शनिवार को एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में व्यापार मंडल ने मेला समिति द्वारा लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए अपना पक्ष रखा। विदित हो कि नंदादेवी मेला समिति को एडम्स स्कूल का मैदान मेला गतिविधियों हेतु नहीं मिलने पर मेला समिति ने व्यापार मंडल पर विरोध के आरोप लगाए थे। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशील शाह ने कहा कि एडम्स विद्यालय द्वारा अनुमति नहीं दी गई जिससे नंदा देवी मेला समिति बौखला गई है और व्यापार मंडल पर मेले के विरोध का आरोप लगा रही है। व्यापारियों का हित व्यापार मंडल के लिए सर्वोच्च है और किसी भी मूल्य पर स्थानीय व्यापारियों के बेहतरी के लिए हर ठोस कदम उठाए जाएंगे, विद्यालयों की भूमि का व्यवसाईकरण बिलकुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मां नंदा देवी अल्मोड़ा की अधिष्ठात्री देवी हैं और हमारी पहचान है। व्यापार मंडल उन पर श्रद्धा प्रकट करता है। नंदादेवी मेला पीढ़ी दर पीढ़ी से मंदिर परिसर में चलता आ रहा है और चलता रहेगा, इसका एडम्स विद्यालय से कोई भी एतिहासिक संबंध नहीं है। मंदिर भूमि पर निर्माण कार्य के समय कुछ समय के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए विद्यालय द्वारा भूमि दी गई थी। स्कूल के मैदान को एक बड़ी आमदनी के स्रोत को देखते हुए मेला समिति पीछे हटने के लिए तैयार नहीं है। समिति किसी भी हद तक जाने को तैयार है, बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा और भविष्य से इन्हें कोई मतलब नहीं है। जिलाध्यक्ष ने यह सलाह भी दी कि नंदा देवी मेले को भव्य बनाने के लिए पुरानी कलेक्ट्रेट मल्ला महल का उपयोग किया जाना चाहिए वह नगर के मध्य में भी है और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए उपयुक्त भी है और सन 1670 में मां नंदा देवी को यहीं विराजमान किया गया था। उन्होंने कहा नंदादेवी मेले को सरकार राज्य स्तरीय मेला घोषित करे इसके लिए भी प्रयास किया जाएगा। यहाँ प्रेस वार्ता में जिला मंत्री भैरव गोस्वामी, संयुक्त महामंत्री दिनेश मठपाल, जिला मंत्री राकेश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष पवन साह, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा, महिला उपाध्यक्ष जया साह, नगर महामंत्री वकुल साह आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई कठोर कानून बने हैं, हमें इसे और सक्रिय करने की जरूरत है-पीएम मोदी
Next: विदेश भेजने के नाम पर 1.15 लाख हड़पने का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या
  • 2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल
  • ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत सीडीओ पहुंचे काँटली
  • अल्मोड़ा में नशे के खिलाफ बनेगी विशेष छापामारी टीम, साप्ताहिक रिपोर्ट होगी अनिवार्य
  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.