Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सूर्यास्त के बाद राफ्टिंग कराने पर दो के खिलाफ कार्रवाई
  • देहरादून

सूर्यास्त के बाद राफ्टिंग कराने पर दो के खिलाफ कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 18/04/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। राफ्टिंग को लेकर पुलिस और पर्यटन विभाग की चेतावनी की अनदेखी करना दो संचालकों पर भारी पड़ा। नियम तोड़ते हुए सूर्यास्त के बाद पर्यटकों की जान जोखिम में डालकर राफ्टिंग करा रहे दो संचालकों के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। दो राफ्टों को भी कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। मुनिकीरेती थाना पुलिस के मुताबिक शनिवार शाम नियम तोड़ने वाले राफ्टिंग संचालकों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान दिन ढलने के बाद राफ्टिंग करा रहे दो संचालकों को पुलिस ने मुनिकीरेती स्थित गंगा घाट पर पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों संचालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की। फिर दोनों राफ्टें को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। प्रभारी निरीक्षक रितेश साह ने बताया कि पर्यटकों की जान से खिलवाड़ करने और नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पहले भी राफ्टिंग संचालकों के साथ बैठक कर सचेत किया जा चुका है, कि किसी भी तरीके से ओवरलोड राफ्टिंग न कराएं। सूर्यास्त के बाद गंगा में राफ्टिंग न कराएं। यह राफ्टिंग गाइड और पर्यटकों की जान के साथ खिलवाड़ है। बाज नहीं आ रहे राफ्टिंग संचालकों के खिलाफ पुलिस ने अभियान छेड़ दिया है। पहले दिन दो राफ्टें सीज कर संचालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई है। वहीं जिला पर्यटन अधिकारी टिहरी अतुल भंडारी ने बताया की राफ्टिंग के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही बतरने पर राफ्ट संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। सीज राफ्टों को पर्यटन विभाग ने कब्जे में ले लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवक पर हमला करने वाला गुलदार नहीं हुआ पिंजड़े में कैद
Next: सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.