Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, जम्मू में ड्रोन के जरिए गिराई गई हथियारों की खेप बरामद
  • जम्मू कश्मीर
  • राष्ट्रीय

सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, जम्मू में ड्रोन के जरिए गिराई गई हथियारों की खेप बरामद

RNS INDIA NEWS 03/10/2021
rns featured image new

जम्मू (आरएनएस)। जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां पुलिस ने हथियारों की एक खेप बरामद की है। ऐसा माना जा रहा है कि पाकिस्तान के एक ड्रोन से हथियारों की यह खेप गिराई गई। अफसरों ने रविवार को बताया कि ड्रोन से गिराए गए पैकेट में एक एके असॉल्ट राइफल, तीन मैगजीन, 30 गोलियां और एक टेलीस्कोप मिला है। अधिकारियों के अनुसार, यह बरामदगी अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब छह किलोमीटर दूर फलैन मंडल के सौंजना गांव से की गई है। अधिकारियों ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत गांव की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया, इस दौरान तार से बंधा एक पीला पैकेट और पेलोड ले जाने के लिए एक लकड़ी का आधार मिला, जिससे हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जिसमें उन्हें तार से बंधा एक पीला पैकेट मिला जिससे हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है और जिन्होंने इस खेप को लेना था उनकी तलाश की जा रही है।
पिछले एक साल से पाकिस्तान की तरफ से की जा रही ड्रोन गतिविधियों में काफी वृद्धि हुई है, जो कि सुरक्षाबलों के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। सुरक्षाबलों ने पिछले एक साल से दो ड्रोन पकड़े हैं और बड़ी मात्रा में कई हथियार भी बरामद किए हैं। इस साल जम्मू के भारतीय वायु सेना स्टेशन पर हुए ड्रोन हमले की वजह से सीमा पर सुरक्षा और बढ़ा दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विहिप ने बाहरी लोगों के ठोस सत्यापन की मांग की
Next: गोरखपुर में शराब विक्रेता को पीट-पीटकर मार डालने के आरोप में 3 लोग गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.