Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • न्यायालय
  • सुप्रीम कोर्ट ने 12वीं की परीक्षा रद्द करने की याचिका पर सुनवाई टाली
  • न्यायालय

सुप्रीम कोर्ट ने 12वीं की परीक्षा रद्द करने की याचिका पर सुनवाई टाली

RNS INDIA NEWS 28/05/2021
SupremeCourtofIndia

कहा- पॉजिटिव रहें, सोमवार तक हो जाएगा फैसला

नई दिल्ली (आरएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने बोर्ड परीक्षा रद्द करने की याचिका पर सुनवाई सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी। न्यायमूर्ति माहेश्वरी ने कहा कि सरकार 1 जून तक परीक्षाओं पर फैसला ले सकती है। कोर्ट ने कहा कि आशावादी रहें, शायद सोमवार तक कोई प्रस्ताव आपके पक्ष में हो। हम सोमवार को इस मामले की सुनवाई करेंगे। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस  एनवी रमन्ना को 300 छात्रों ने पत्र लिखकर कर परीक्षाएं रुकवाने की मांग की थी। परीक्षा रद्द कराने के संबंध में छात्रों ने अपने पत्र में लिखा कि कोरोना महामारी के बीच सीबीएसई की ओर से ऑफलाइन परीक्षाएं कराने के फैसले पर रोक लगाई जाए। साथ ही छात्रों ने चीफ जस्टिस से यह भी मांग की कि वह केंद्र सरकार को इस संबंध में निर्देश दें कि वैकल्पिक असेसमेंट योजना उपलब्ध कराई जाए।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर जल्द फैसला ले सकता है। रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर इस मसले पर राज्यों के शिक्षा मंत्री एवं शिक्षा सचिवों के साथ बड़ी बैठक की थी।
इस बैठक के बाद कई राज्यों ने सरकार को अपनी राय भेजी है। कई राज्य बोर्ड परीक्षा कराने के पक्ष में हैं। हालांकि कई ने परीक्षाओं से पहले छात्रों को वैक्सीन लगवाने की वकालत की है।
छात्र सोशल मीडिया पर लगातार परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं। वहीं, सीबीएसई परीक्षा रद्द करने के पक्ष में नहीं है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का तर्क है कि 12वीं बोर्ड छात्रों का अहम पड़ाव है। यहां से छात्रों के लिए हायर एजुकेशन के रास्ते खुलते हैं। ऐसे में किसी वैकल्पिक व्यवस्था के तहत छात्रों को सीधे रिजल्ट देने को बोर्ड तैयार नहीं है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस ने नकली सीमेंट की फैक्ट्री पकड़ी
Next: छत्तीसगढ़ के बच्चे पतंजलि गुरुकुलम से कराए गए रिहा

Related Post

default featured image
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

देशभर की अदालतों में आरोप तय करने में हो रही देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा-हम जारी करेंगे दिशा निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/10/2025 0
default featured image
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

निठारी कांड : सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट का फैसला रखा बरकरार, मोनिंदर पंढेर और सुरेंद्र कोली बरी

RNS INDIA NEWS 30/07/2025 0
default featured image
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

तुम उसके बुलाने पर होटल क्यों जाती थी, रेप का आरोप लगाने वाली महिला पर भड़का सुप्रीम कोर्ट

RNS INDIA NEWS 17/07/2025 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.