Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • लंबित मामलों के निस्तारण को ‘समाधान समारोह 2026’ अभियान शुरू
  • अल्मोड़ा

लंबित मामलों के निस्तारण को ‘समाधान समारोह 2026’ अभियान शुरू

RNS INDIA NEWS 13/05/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आमजन से सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों के आपसी सहमति और सुलह के माध्यम से निस्तारण के लिए आयोजित किए जा रहे “समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026” में भागीदारी करने की अपील की है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनामिका सिंह ने बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली में विशेष लोक अदालत के आयोजन की प्रक्रिया 21 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है, जबकि इसका अंतिम आयोजन 21, 22 और 23 अगस्त 2026 को सुप्रीम कोर्ट परिसर में किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय में लंबित उपयुक्त मामलों का आपसी सहमति और सुलह के आधार पर निस्तारण करना है। इसके लिए पूर्व सुलह बैठकों का आयोजन राज्य, जिला, तालुका और उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकरणों तथा मध्यस्थता केंद्रों में किया जाएगा। इन बैठकों में प्रशिक्षित मध्यस्थ और विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी पक्षकारों की सहायता करेंगे।

उन्होंने कहा कि पक्षकार इन बैठकों में व्यक्तिगत रूप से या आभासी माध्यम से भी शामिल हो सकते हैं। अधिवक्ताओं, वादकारियों और संबंधित पक्षों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की गई है।

प्राधिकरण की ओर से बताया गया कि समाधान समारोह में मामला शामिल कराने के लिए एक गूगल फॉर्म तैयार किया गया है, जो सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक पक्षकार फॉर्म भरकर अपने मामले को विशेष लोक अदालत में शामिल करा सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के दूरभाष नंबर 05962-231105, नालसा हेल्पलाइन 15100 और सालसा टोल फ्री नंबर 1800-180-4000 पर संपर्क किया जा सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नीट पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, 30 लाख रुपये में खरीदा गया था प्रश्नपत्र
Next: बियरशिबा स्कूल का 12वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम, ज्योत्स्ना त्रिपाठी बनीं टॉपर

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेडी ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन, मूल निवास और जल-जंगल के मुद्दों पर जोर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.