Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अरविंद केजरीवाल को 10 साल तक जेल में रखेंगे क्या, रोड शो में सुनीता ने पूछा
  • राष्ट्रीय

अरविंद केजरीवाल को 10 साल तक जेल में रखेंगे क्या, रोड शो में सुनीता ने पूछा

RNS INDIA NEWS 29/04/2024
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)।  लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल पूरी एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। आम आदमी पार्टी भी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने दिल्ली में रोड शो किया। सुनीता केजरीवाल ने दिल्ली के तिलक नगर में रोड शो किया है। इस रोड शो के दौरान सुनीता केजरीवाल ने कहा, ‘मंदिर इंडिया की बेटी होने के नाते, मैं आपसे अपील करती रहूं कि लोकतंत्र को बचाने के लिए तानाशाही के खिलाफ मतदान करें।’ इस रोड शो के दौरान अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने पूछा कि क्या केजरीवाल को यह लोग 10 साल तक जेल में रखेंगे क्या?
सुनीता केजरीवाल के इस रोड शो का वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि सड़क पर आम आदमी पार्टी के झंडे लहराए जा रहे हैं। आप के समर्थक सुनीता केजरीवाल का अभिवादन कर रहे हैं। रोड शो के दौरान सुनीता केजरीवाल ने कहा, ‘आपके मुख्यमंत्री और मेरे पति अरविंद केजरीवाल को इन्होंने एक महीने से जेल में डाल रखा है। किसी कोर्ट ने उन्हें दोषी नहीं कहा। ऐसे अगर जेल में डाल देंगे और कह रहे हैं कि जांच चल रही है। अगर जांच चल रही है तो क्या दस साल जेल में रखेगे।’
सुनीता केजरीवाल ने कहा कि पहले कोई भी आदमी जेल भी तब ही जाता था तब कोई कोर्ट उसे दोषी ठहराता था। अभी इनका नया सिस्टम आया है कि जब तक जांच या मुकदमा चलेगा जेल में रखेंगे। यह तो सरासर गुंडागर्दी और तानाशाही है। अरविंद केजरीवाल को पिछले 22 साल से शुगर है वो हर रोज इंसुलिन लेते हैं। जेल गए तो इनकी इंसुलिन बंद कर दी। इनकी इंसुलिन बंद कर दी गई। ऐसे तो इनकी किडनी और लीवर दोनों ही खराब हो जाएगी। इसके लिए भी अदालत में जाना पड़ा। ये क्या केजरीवाल को खत्म करना चाहते हैं?
आपको बका दें कि पश्चिमी दिल्ली से आम आदमी पार्टी ने महाबल मिश्रा को मैदान में उतारा है। सुनीता केजरीवाल महाबल मिश्रा के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रही थी। सुनीता केजरीवाल ने इस दौरान कहा कि आपके मुख्यमंत्री शेर हैं औऱ वो किसी से डरने वाले नहीं हैं। सुनीता केजरीवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की गलती क्या है? उन्होंने मुफ्त बिजली दी, पहले दिल्ली में पावर कट होता था लेकिन अब दिल्ली में चौबीस घंटे बिजली आती है। आपके बच्चों के लिए स्कूल बनाए गए हैं। मोहल्ला क्लीनिक बनाए गए हैं और अब महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये दिए जाएंगे। इससे पहले सुनीता केजरीवाल ने पूर्वी दिल्ली के कोंडली में एक रोड शो किया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पोल और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त करने पर डंपर चालक पर केस
Next: भाजपा में जाने की अटकलों पर लवली का दो टूक जवाब, इस्तीफे के बाद बताई मन की बात

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.