Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सुल्तानपुर में वोटर लिस्ट से नाम काटे जाने पर हंगामा
  • हरिद्वार

सुल्तानपुर में वोटर लिस्ट से नाम काटे जाने पर हंगामा

RNS INDIA NEWS 16/05/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।  सुल्तानपुर नगर पंचायत में सुल्तानपुर के एक मोहल्ले से पांच परिवारों के करीब 40 लोगों के नाम वोटर लिस्ट से काट दिए। जबकि यह परिवार लंबे समय से सुल्तानपुर में ही वोट करते चले आ रहे हैं। इसके अलावा बहादराबाद ब्लॉक स्थित कुन्हारी गांव के 20 परिवारों को सुल्तानपुर से जोड़ दिया है। इसका विरोध करते हुए गुरुवार को सुल्तानपुर से नाम काटे जाने वाले परिवारों के लोग सुल्तानपुर नगर पंचायत पहुंकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी पर मनमानी करने का आरोप लगाया। पीड़ित मनोज कुमार, बृजमोहन, फकीरचंद, अमरचंद, नरेश, जगपाल, मंगतराम, नंदकिशोर, दीपा, सुनीता, राकेश, बाबू आदि ने बताया की कुछ लोगों के राजनीतिक दबाव में आकर पूर्व अधिशासी अधिकारी ने गलत सर्वे करा कर उनके नाम कटवा दिए। जबकि वह लंबे समय से सुल्तानपुर में ही वोट करते चले आ रहे हैं। कुछ दिन पहले भी उन्होंने वोटर लिस्ट से अपने नाम काटे जाने का विरोध किया तब ईओ ने सर्वे कराकर उनके नाम वापस जोड़ने की बात कही थी। लेकिन अब नई वोटर लिस्ट से भी उनके नाम गायब है। सुल्तानपुर अधिशासी अधिकारी कुलदीप नैथानी ने बताया कि यह उनके कार्यकाल से पहले का मामला है। फिलहाल लेखपाल से मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। उसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्कूटर को टक्कर मार विक्रम दौड़ाया तो दो युवतियां कूदी, एक गंभीर
Next: गोपीनाथ मंदिर से ग्रीष्मकालीन प्रवास के लिये रवाना हुई भगवान रुद्रनाथ की उत्सव डोली

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.