Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सल्ट उपचुनाव:  कोरोना के खौफ के चलते कम हुआ मतदान, 43.28 फीसदी पड़े वोट।
  • अल्मोड़ा

सल्ट उपचुनाव:  कोरोना के खौफ के चलते कम हुआ मतदान, 43.28 फीसदी पड़े वोट।

RNS INDIA NEWS 18/04/2021
IMG-20210417-WA0028.jpg

अल्मोड़ा, भिकियासैण/ सल्ट: उत्तराखंड के अल्मोड़ा में सल्ट विधानसभा सीट पर शनिवार को हुए उपचुनाव में 43 प्रतिशत से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। अल्मोड़ा के जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि शाम पांच बजे मतदान खत्म होने तक 43.28 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। उत्तराखंड के अंतर्गत जनपद अल्मोड़ा के सल्ट विधानसभा सीट के लिए शनिवार को हुए उपचुनाव में करीब 43.28 फीसदी मतदान हुआ है।  छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। उम्मीद से काफी कम मतदान का कारण कोरोना संक्रमण की दहशत को माना जा रहा है। 

सुबह सात बजे से पहले से ही मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की कतारे लग गईं थीं। कोविड नियमों का पालन हो सके इसके लिए मतदाताओें के लिए गोल सफेद घेरे बनाए गए थे। सुबह नौ बजे तक नौ प्रतिशत मतदान हो पाया। इसके बाद सुबह 11 बजे मतदान प्रतिशत में थोड़ी तेजी आई और मतदान प्रतिशत 21.47 प्रतिशत तक पहुंच गया।

बता दें कि भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के मृत्यु के बाद खाली हुई इस सीट पर सुरेंद्र सिंह जीना के बड़े भाई महेश जीना भाजपा से जबकि कांग्रेस पार्टी से गंगा पंचोली चुनाव मैदान मे हैं। इसके अलावा सर्वजन स्वराज पार्टी से शिव रावत, उक्रांद समर्थित पान सिंह, पीपीई डेमोक्रेटिव से नंद किशोर, उपपा से जगदीश चंद्र और निर्दलीय सुरेंद्र सिंह अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। यहां पर मुख्यत: टक्कर भाजपा और कांग्रेस में ही है।

सल्ट में केवल 43.28 प्रतिशत लोगों ने ही मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि अनुमान था कि जिस तरह से राजनीतिक दलों ने ताकत झोंकी थी उससे अनुमान लग रहा था कि मतदान 50 प्रतिशत से ऊपर जाएगा,  लेकिन ऐसा नहीं हुआ। माना जा रहा है कि कोरोना के बढ़ रहे संक्रमण के चलते भी कम लोग मतदान के लिए कम ही बाहर निकले।

2019 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली वाले न के बराबर मतदान करने पहुंचे थे तो 37 हजार के करीब ही मतदान हुआ था। हालांकि, दोनों राष्ट्रीय पार्टी अपने-अपने स्तर से दिल्ली से सल्ट के विभिन्न गांवों के लिए मतदाताओं को बसों व छोटी गाड़ियों में लाती रहीं हैं लेकिन इस बार कोरोना की गाइडलाइन व मतदाता खुद की सुरक्षा देखते हुए कितना मतदान करने पहुंचता है यह तो मतदान के बाद ही पता चलेगा।

(रिपोर्ट: मनीष नेगी द्वाराहाट)

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरकी पैड़ी से लापता महिला एमपी से बरामद
Next: खाई में गिरा वाहन, 5 लोगों की मौके पर ही मौत

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 16.34.29_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 17.29.17
  • अल्मोड़ा

एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.