Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • सोलन
  • सूक्ष्म पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न
  • सोलन

सूक्ष्म पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

RNS INDIA NEWS 18/10/2021
rns featured image new

आरएनएस ब्यूरो सोलन।

सोलन जिला के 50-अर्की निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन के लिए नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक मुंमुंचिंग ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में सूक्ष्म पर्यवेक्षक अत्यन्त महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुंमुंचिंग आज यहां सूक्ष्म पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहीं थी।
मुंमुंचिंग ने कहा कि सूक्ष्म पर्यवेक्षक सीधे सामान्य पर्यवेक्षक के नियन्त्रण एवं देखरेख में कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि सूक्ष्म पर्यवक्षकों को सदैव यह स्मरण रखना चाहिए कि वे पर्यवेक्षक हैं और उनका कार्य सभी प्रक्रियाओं का अनुश्रवण करना है।
उन्होंने सूक्ष्म पर्यवेक्षकों को निर्देश दिए कि वे अपने निर्धारित कार्य के लिए जाने से पूर्व निर्वाचन अधिकारी से संचार योजना साथ लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सूक्ष्म पर्यवेक्षकों को निर्धारित मतदान केन्द्रों की जानकारी रेंडम आधार पर उपलब्ध करवाई जाएगी। यह कार्य उनके जाने से एक दिन पूर्व सामान्य पर्यवेक्षक की उपस्थिति में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सूक्ष्म पर्यवेक्षकों को निर्धारित मतदान केन्द्र पर मतदान आरम्भ होने से कम से कम एक घण्टा पूर्व अथवा पहले दिन पहुंचना आवश्यक है।
सामान्य पर्यवेक्षक ने कहा कि मतदान के उपरान्त सूक्ष्म पर्यवेक्षकांे को अपनी गतिविधियों की जानकारी निर्धारित प्रपत्र पर पर्यवेक्षक को उपलब्ध करवानी होगी।

मुंमुंचिंग ने कहा कि सभी सूक्ष्म पर्यवेक्षकों को मतदान केन्द्रों पर भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशांे की पूर्ण अनुपालना सुनिश्चित बनानी होगी। उन्हें माॅक पोल प्रक्रिया सहित अन्य सभी गतिविधियों का पूर्ण अनुश्रवण करना होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि सूक्ष्म पर्यवक्षेक निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप मतदाताओं की पहचान, अनुपस्थित मतदाताओं की जानकारी, गुप्त मतदान इत्यादि पर पूरी नजर रखें। नियम अवहेलना की स्थिति में संचार के उपलब्ध माध्यम द्वारा सामान्य पर्यवेक्षक को तुरन्त सूचित करेंगे।

उन्होंने कहा कि सूक्ष्म पर्यवेक्षक निर्विघ्न एवं सुचारू मतदान प्रक्रिया सम्पन्न करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी सूक्ष्म पर्यवेक्षकों से आग्रह किया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के सभी पहलुओं को बारीकी से समझें ताकि मतदान दिवस पर किसी त्रुटि की गुंजाइश न रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कृतिका कुलहरी, अतिरिक्त उपायुक्त ज़फ़र इकबाल, तहसीलदार निर्वाचन राजेश तोमर, नायब तहसीलदार दीवान ठाकुर, सूक्ष्म पर्यवेक्षक तथा निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार के ऊपर गिरा बोल्डर, बड़ा हादसा होने से टला
Next: मौसम को देखते हुए यात्रा का निर्णय लेगा प्रशासन

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

शमशान घाट के प्रवेश द्वार पर नवजात कन्या को छोड़ गई कलयुगी मां

RNS INDIA NEWS 12/01/2025 0
rns featured image new
  • शिमला
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

ससुर ने दामाद को मात दे दी

RNS INDIA NEWS 08/12/2022 0
rns featured image new
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

इलाज के नाम पर तांत्रिक ने दो युवतियों से किया दुष्कर्म

RNS INDIA NEWS 22/03/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.